Joshimath Sinking: भू-धंसाव ने कुरेदा विस्थापन का जख्म, एक दशक की आपदाओं का दर्द आज भी भूल नहीं पाए लोग
आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2012 से 2022 के मध्य रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी जिले के कई गांवों के परिवारों का विस्थापन किया गया है।
आंकड़े बताते हैं कि अब तक ऐसे 1,477 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया गया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने बजटीय व्यवस्था भी की है।
आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील 400 से अधिक गांवों के विस्थापन के लिए राज्य सरकार को बहुत बड़ी धनराशि चाहिए। यह मसला केंद्र सरकार से भी कई बार उठाया जाता रहा है।
ये भी पढ़ें...Joshimath: आक्रोशित महिलाओं ने रोका टीम का रास्ता, छलका दर्द, बोलीं- विकास चाहिए विनाश नहीं, देखें Video
वर्ष विस्थापित परिवार
2012-15 11
2017-18 177
2018-19 151
2019-20 360
2020-21 258
2021-22 520