फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: राहत शिविर से ही चल रही शादी की तैयारी, पीड़ित रघुवीर सिंह ने बताई आपबीती-चौतरफा संकट से हैं घिरे

Wed, 18 Jan 2023 03:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking marriage  Preparation going on from relief camp itself Uttarakhand news in hindi
राहत शिविर से चल रही शादी की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

सिंहधार वार्ड के रघुवीर सिंह कुंवर के मकान में दरारें आने से उनका परिवार इन दिनों राहत शिविरों में रह रहा है। आगामी 26 जनवरी को रघुवीर के बेटे की शादी होनी है लेकिन भू-धंसाव के कारण अब उनको शादी सलूड़-डुंग्रा गांव से करनी पड़ रही है।



वह राहत शिविर में रहकर ही शादी की तैयारियां कर रहे हैं और परिजनों व स्थानीय लोगों को शादी के कार्ड बांट रहे हैं। वह कहते हैं कि ये आपदा तो है ही लेकिन बेटे की शादी भी जरूरी है। मूल रूप से सलूड़ डुंग्रा निवासी रघुवीर सिंह कुंवर सिंहधार वार्ड में रहते हैं। उनके बड़े बेटे रोहित की शादी आगामी 26 जनवरी को छिनका गांव में तय हुई है।

इन दिनों रघुवीर का परिवार शादी के कार्ड छपवाने और शादी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी में लगा था लेकिन भू-धंसाव ने रघुवीर के परिवार को चौतरफा संकट में डाल दिया है। रघुवीर की जोशीमठ नगर में एक चाय की दुकान है।

Joshimath Is Sinking marriage  Preparation going on from relief camp itself Uttarakhand news in hindi
शादी की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

इसी दुकान से रघुवीर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनका मकान माउंट व्यू होटल के पीछे है।

Joshimath Is Sinking marriage  Preparation going on from relief camp itself Uttarakhand news in hindi
शादी की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

यहां प्रशासन ने सभी घरों को खाली करवा दिया है जिसके बाद रघुवीर के परिवार को गुरुद्वारा में बनाए गए राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Is Sinking marriage  Preparation going on from relief camp itself Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ भू-धंसाव: लोगों ने छोड़े अपने घर - फोटो : अमर उजाला

शिविर से ही वे बेटे की शादी के कार्ड परिचितों को बांट रहे हैं। रघुवीर सिंह और पत्नी प्रेमा देवी का कहना है कि बेटे की शादी की सभी तैयारी कर ली थी।

ये भी पढ़ें...Joshimath:  मौसम को देखते हुए जोशीमठ में अलर्ट, सचिव ने कहा- आपात स्थिति में 4500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था

 

विज्ञापन
Joshimath Is Sinking marriage  Preparation going on from relief camp itself Uttarakhand news in hindi
आपदा ने जोशीमठ में खड़ा किया बड़ा संकट। - फोटो : अमर उजाला

मकान का रंग-रोगन भी कर दिया गया था लेकिन अब भू-धंसाव से अब मकान रहने लायक नहीं बचा है। इस कारण अब बेटे की शादी 20 किमी दूर सलूड़-डुंग्रा गांव से करनी पड़ रही है। शादी का सभी सामान गांव में भिजवाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed