फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: रविग्राम वार्ड में चौड़ी हो रही मकानों की दरारें, सीबीआरआई रुड़की के लगाए क्रैकोमीटर ने छोड़ी जगह

Mon, 10 Jul 2023 02:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Jul 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
Joshimath houses cracks are widening in Ravigram ward Uttarakhand news in hindi
रविग्राम वार्ड में चौड़ी हो रही मकानों की दरारें - फोटो : amar ujala

बारिश होने से नगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित घरों में दरारें चौड़ी हो रही हैं। इससे यहां रहने वाले परिवारों में खौफ का माहौल है। लोग रात को सो नहीं रहे हैं। मकानों में लगे क्रैकोमीटर ने भी जगह छोड़ दी है। जोशीमठ के रविग्राम वार्ड के राणा मोहल्ले के कई घरों में पहले से आई हल्की दरारें अब चौड़ी होने लगी हैं।



वार्ड के सभासद समीर डिमरी ने बताया कि यहां राणा मोहल्ले में करीब एक दर्जन भवनों में पूर्व में हल्की दरार आई हुई थी। जनवरी माह में सीबीआरआई रुड़की की ओर से इन भवनों पर पीले स्टीकर लगाए गए थे, साथ ही दरारों पर क्रैकोमीटर भी लगाए गए थे।

बरसात होने से यहां घरों की दरार बढ़ने लग गई हैं। अब यह घर भी असुरक्षित की श्रेणी में आ गए हैं। यहां रहने वाले परिवारों को खतरा बना हुआ है। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी का कहना है कि यह पहले से आई दरारें हैं। नई दरारें आने का कोई मामला नहीं आया है। कहीं कोई दिक्कत होगी तो उसे दिखवा लिया जाएगा।

Joshimath houses cracks are widening in Ravigram ward Uttarakhand news in hindi
दीवार में आई दरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जनवरी माह में नगर में दरारें आनी शरू हुईं थीं। तब 868 घर चिह्नित किए गए थे, इनमें से 181 घरों पर सीबीआरआई ने लाल स्टीकर लगाकर उन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया था।

Joshimath houses cracks are widening in Ravigram ward Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ: सुनील वार्ड में आई दरारें - फोटो : amar ujala

हल्की दरार वाले घरों पर पीले स्टीकर लगा दिए गए थे। पीले स्टीकर वाले घरों को असुरक्षित की श्रेणी में नहीं रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath houses cracks are widening in Ravigram ward Uttarakhand news in hindi
मकानों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

दरारों की स्थिति का आकलन करने के लिए यहां क्रैकोमीटर लगाए गए थे। प्रभावित कमला देवी का कहना है कि बारिश शुरू होने के बाद से दरारें बढ़ने लग गई हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: शिवालय में जल चढ़ाने गई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, गाल पर काटा, लोगों ने की धुनाई, गिरफ्तार

 

विज्ञापन
Joshimath houses cracks are widening in Ravigram ward Uttarakhand news in hindi
खेतों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला

दरारों से पानी का भी रिसाव हो रहा है। बारिश होने पर हम रात को सो नहीं पा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed