फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Joshimath: चीन सीमा को जोड़ने वाले एकमात्र हाईवे का है ऐसा हाल, काम शुरू नहीं हुआ तो यात्री हो सकते हैं परेशान

Mon, 13 Feb 2023 03:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Feb 2023 03:37 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Hill cutting work pending on Badrinath Highway may be trouble during Yatra Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

भू-धंसाव से चपेट में आए बदरीनाथ हाईवे को बीआरओ ने क्लीन चिट दी है। बीआरओ के अनुसार बदरीनाथ हाईवे यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन वास्तव में स्थिति यह है कि बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से जोशीमठ तक चौड़ीकरण का कार्य एक माह से बंद पड़ा है। इस क्षेत्र में अभी करीब डेढ़ किमी तक हिल कटिंग के साथ ही डामरीकरण कार्य भी होना है।



ऐसे में यदि जल्द हाईवे पर काम शुरू नहीं हुआ तो बदरीनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के साथ ही चीन सीमा को जोड़ने वाला यह एकमात्र हाईवे है। इस पर हेलंग से जोशीमठ तक 10 किमी हाईवे चौड़ीकरण का कार्य मई 2022 में शुरू हुआ था।

बीआरओ की कार्यदायी संस्था शिवालिक टेक चौड़ीकरण का कार्य कर रही है। हेलंग से जोगीधार तक हिल कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है जबकि डेढ़ किमी सड़क पर हिल कटिंग होना शेष है जिन जगहों पर हिल कटिंग हो गई है वहां डामरीकरण होने के साथ स्कपर भी बनने हैं।
 

Joshimath Hill cutting work pending on Badrinath Highway may be trouble during Yatra Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

जनवरी माह में जोशीमठ नगर में भू-धंसाव के चलते नौ जनवरी से हाईवे चौड़ीकरण के कार्य को भी रोक दिया गया था जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।  आगामी 27 अप्रैल से बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में यदि जल्द हाईवे पर कार्य शुरू नहीं हुआ तो यात्रा शुरू होने तक कार्य पूरा होना संभव नहीं है और यात्रियों को जाम झेलना पड़ सकता है। वहीं जोशीमठ के मुख्य बाजार में सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं।

Joshimath Hill cutting work pending on Badrinath Highway may be trouble during Yatra Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

संकरा है हाईवे
- बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के दौरान हेलंग से जोशीमठ के बीच अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां हाईवे संकरा और घुमावदार है। हाईवे के ऊपरी हिस्से में चट्टानी भाग तो निचले हिस्से में अलकनंदा बह रही है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस हाईवे पर सेना और आईटीबीपी के वाहनों की भी आवाजाही होती रहती है जिससे सेना के वाहन अक्सर यहां जाम में फंसे रहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Hill cutting work pending on Badrinath Highway may be trouble during Yatra Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

पैनी में स्टील गार्डर पुल पर धीमा चल रहा कार्य

बदरीनाथ हाईवे पर पैनी के पास खनोटी नाले में 90 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल बनाया जा रहा है। पुल पर भी काम धीमा चल रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर पुल बनाने में सात से आठ माह का समय लग सकता है। बरसात में यहां पर कनखटी नाला बढ़ने से हाईवे बंद हो जाता है जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।

ये भी पढ़ें...World Radio Day: कंधे पर उठाकर लाए थे रेडियो, फिर टिहरी पहुंचने पर मना था जश्न, बेहद दिलचस्प है ये कहानी

विज्ञापन
Joshimath Hill cutting work pending on Badrinath Highway may be trouble during Yatra Uttarakhand news in hindi
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर डेढ़ किमी हिल कटिंग का काम शेष बचा है। साथ ही हाईवे पर डामरीकरण होने के साथ ही स्कपर भी बनने हैं। यदि शीघ्र कार्य शुरू नहीं किया जाता तो समय पर चौड़ीकरण कार्य होना संभव नहीं है। - सोहन सिंह रावत, डायरेक्टर शिवालिक टेक, हाईवे निर्माणदायी संस्था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed