फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tehri News: ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें, दहशत में आए लोग बोले- भू-वैज्ञानिकों से कराई जाए जांच

Sun, 19 Feb 2023 04:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 04:28 PM IST
विज्ञापन
Joshimath Geologists should be made to investigate tunnel cracks Villagers raised demand Uttarakhand news
ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चंबा में बनाई गई ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारों की जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि सुरंग के ऊपर बसे घरों में पड़ी दरारें भी बढ़ रही है। उन्होंने भू-वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग की है।

ऑल वेदर रोड पर चंबा में सुरंग बनाई गई है। 2019 में जब सुरंग खुदाई का काम शुरू किया गया था। उस समय सुरंग के ऊपर बसे मठियाण गांव और मंज्यूड़ गांव के कई परिवारों के घरों में दरारें पड़ गई थी। टनल बनने के लंबे समय बाद एक बार फिर सुरंग में दरारें पड़ने की खबर है।

सभासद शक्ति जोशी ने बताया कि सुरंग बनाते समय कई घरों में दरारें पड़ी थी। सुरंग का काम पूरा होने के बाद अब फिर से सुरंग में दरारें दिख रही है। कई दरारों पर नमी भी देखी जा सकती है।

Joshimath Geologists should be made to investigate tunnel cracks Villagers raised demand Uttarakhand news
ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि सुरंग बनाते समय भी मठियाण गांव के कई घरों में दरारें पड़ गई थी लेकिन अभी तक न तो उसका ट्रीटमेंट किया गया और न ही प्रभावितों को मुआवजा दिया गया है।

Joshimath Geologists should be made to investigate tunnel cracks Villagers raised demand Uttarakhand news
ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जिस तरह सुरंग में पड़ी दरारों में नमी दिख रही है। ऐसे में भू-वैज्ञानिकों से जांच कराना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Joshimath Geologists should be made to investigate tunnel cracks Villagers raised demand Uttarakhand news
ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

सुरंग में दरारें पड़ने की सूचना पर शुक्रवार को एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बीआरओ के साथ सुरंग का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें...Badrinath Yatra: 10 किमी हाईवे पर नौ जगह दरारें, कैसे पहुंचेंगे लाखों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Joshimath Geologists should be made to investigate tunnel cracks Villagers raised demand Uttarakhand news
ऑलवेदर रोड की सुरंग में दिख रही दरारें - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान बीआरओ के अवर अभियंता एनएस कोटवाल ने बताया कि इस तरह के ज्वाइंट हर टनल में होते हैं जो गर्मियों में फैलते हैं और सर्दियों में सिकुड़ते हैं। इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। टनल का स्ट्रक्चर पूरी तरह से सुरक्षित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed