फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झंडे जी के आरोहण को दून में उमड़ा आस्था का सैलाब, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
jhande ji mela dehradun
- फोटो : amar ujala

शुक्रवार को ऐत‌िहास‌िक झंडे जी के आरोहण के ल‌िए आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्घालुओं की उपस्थ‌ित‌ि में झंडे जी का आरोहरण क‌िया गया। शावा-शावा नी देखो झंडा चढ़दा जैसे जयकारों के बीच शाम चार बजकर दस मिनट पर झंडे जी का आरोहण हुआ। 

jhande ji mela dehradun
- फोटो : amar ujala

झंडे जी का आरोहण होते ही झंडे बाजार के आसपास के सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकान के सामने ही नतमस्तक हो गए। उन्होंने दूर से ही झंडे जी को प्रणाम किया। वहीं झंडे जी की परिक्रमा करने वाला बाज, द्रोण और गुब्बारे इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे।

jhande ji mela dehradun
- फोटो : amar ujala

शुक्रवार को झंडे जी के आरोहण के साथ ही विधिवत मेले की शुरुआत हो गई। इस दौरान सुबह आठ बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। सबसे पहले झंडे जी का दूध, दही, शहद आदि से विशेष अभिषेक किया गया। पुराने गिलाफ उतारे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jhande ji mela dehradun
- फोटो : amar ujala

इसके पश्चात सबसे पहले सूती फिर शनील और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए। शाम 3.45 बजे से झंडे जी का आरोहण शुरू हो गया था। इससे पहले महंत श्री देवेंद्र दास महाराज झंडे आरोहण के लिए संगत के बीच पहुंचे तो संगत उनके दर्शनों को उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
jhande ji mela dehradun
- फोटो : amar ujala

हर किसी ने महाराज के पैर छुए। महाराज ने सबको झंडा आरोहण में सहयोग करने का इशारा किया। इसके बाद वह झंडे जी के समीप पहुंचे। जहां इशारों से झंडे जी के आरोहण की पूरी प्रक्रिया बताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed