फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगदीश हत्याकांड: प्यार करने की मिली खौफनाक सजा, प्रेमिका की मां हुई बेनकाब, बेदर्दी से उतारा था मौत के घाट

Sun, 11 Sep 2022 03:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Sep 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Uttarakhand news in hindi
पकड़ा गया हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

अंतरजातीय विवाह के बाद हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौथे हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं। यहां तक कि जगदीश को कितनी बेदर्दी के साथ मौत के घाट उतारा गया इसका भी खुलासा हुआ है। वहीं पुलिस मामले में कुछ और जानकारियां जुटाने में भी लगी हुई है। 



शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस ने रानीखेत के नौगांव निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। नरेंद्र सिंह जगदीश हत्याकांड का वह आरोपी है जिसने जगदीश की पत्नी गीता उर्फ गुड्डी के परिजनों के साथ मिलकर जगदीश की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मृत नंदन का दोस्त था और उसके साथ नदी में से रेत निकालकर ढोने का काम करता था।

 

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने बताया कि एक सितंबर को सैलापानी पुल के पास से सुबह सात से आठ बजे के बीच जगदीश का अपहरण किया गया था। इसके बाद उसे नदी किनारे ही एक कमरे में कैद रखा गया था। इसके बाद परिजनों ने उससे गीता के बारे में पूछताछ शुरू की। साथ ही उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

 

इस बीच जगदीश ने गीता के किसी नारायण के घर होने की सूचना दी लेकिन वहां परिजनों को जब गीता नहीं मिली तो वे बौखला गए और वापस आकर दोबारा जगदीश से मारपीट की। इसके बाद शाम करीब आठ बजे जगदीश ने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जगदीश के शरीर पर 27 चोटें और चार जगह फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दूसरी गाड़ी बुक करके सैलापुल पर पहुंचे थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि हत्या करने से पहले आरोपियों ने सैलापुल तक पहुंचने के लिए बोलेरो गाड़ी बुक की थी। इसके लिए उन्होंने गाड़ी स्वामी को बकरी खरीदकर लाने की बात कही थी। सैलापुल पर पहुंचने के बाद गाड़ी चालक को यह कहकर वापस भेज दिया कि माल खरीदने के बाद वापस बुला लिया जाएगा। 

Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Uttarakhand news in hindi
पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाई और पिता से था डर मां पर था भरोसा
गीता को अपनी मां पर पूरा भरोसा था कि वह इस प्रेम विवाह में उसका साथ देगी। इसलिए एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायत पत्र में गीता ने पिता और भाई से  ही खतरा जताया था। वहीं नरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया कि जगदीश के अपहरण के बाद उससे मारपीट करने वालों में गीता की मां भी शामिल थी और पुलिस ने शव के साथ गीता की मां भावना देवी को भी गिरफ्तार किया। यहां तक कि जेल में बंद गीता के परिजनों को हत्या करने का कोई मलाल तक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मई 2022 में भी जगदीश के साथ गई थी गीता
पुलिस ने बताया कि मई 2022 में भी गीता जगदीश के साथ घर से चली गई थी और 14 दिन बाद वापस लौटी थी। उस दौरान परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। वहीं गीता ने कोर्ट में दिए बयानों में अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। हालांकि उस समय गीता के परिजनों को जगदीश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घर वापस आने के कुछ दिन बाद गीता और जगदीश दोबारा फोन के जरिए संपर्क में आ गए थे।

विज्ञापन
Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Uttarakhand news in hindi
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

जगदीश का शव मिलने पर परिजनों को मिली बेटे की खबर
पुलिस ने बताया कि जगदीश के परिजन जगदीश से जुड़ी हर बात से बेखबर थे। सात-साठ अगस्त से गायब जगदीश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि जगदीश के प्रेम-प्रसंग और उसकी शादी की भी जानकारी नहीं थी। अपहरण के बाद जब जगदीश का शव पुलिस को बरामद हुआ तब परिजनों को जानकारी हासिल हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed