द्रोणनगरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा पर निकले तो चारों ओर माहौल भक्तिमय हो गया। बृहस्पतिवार को श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी एवं श्रीराम मंदिर समिति की ओर से 22वीं श्री जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन किया गया। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु उमड़ पडे़ साथ ही भक्तों ने रथ खींच कर धर्मलाभ कमाया। किशनपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर (भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर) में आरती कर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
2 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बल्लूपुर की दीपलोक कॉलोनी स्थित राम मंदिर में सबसे पहले चार मूर्तियों का वेदमंत्रों की धुन पर अभिषेक किया गया। समिति के संरक्षक पंडित सुबास चंद्र शतपथी ने आरती की। जिसके बाद भगवान सुदर्शन, बलभद्र, सुभद्रा वद जगन्नाथ को रथ पर विराजमान कर मेयर सुनील उनियाल गामा ने रथ खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया।
3 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
गाजे बाजे के साथ राम मंदिर से निकली रथयात्रा किशननगर चौक, सैय्यद मोहल्ला, बिंदाल पुल, कनॉट प्लेस, घंटाघर, पलटन बाजार, कोतवाली, धामावाला, हनुमान चौक, शाकंभरी मंदिर, साईं मंदिर, तुलसी प्रतिष्ठान, तिलक रोड होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रथयात्रा का श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के लगभग 50 सेवादारों ने संचालन किया।
4 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर प्रवेश मग्गो, एसपी सिंह, एलडी आहुजा, नारायण दास, आरपी संगल, आरके गुप्ता, महेश चंद्र शर्मा, एसके गांधी, हनुमंत श्रीवास्तव, विरेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, कमल गर्ग सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। रथयात्रा के दौरान सुबह हुई तेज बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा पाई। हालांकि यात्रा के किशनपुर चौके पास पहुंचने तक बरसात हल्की हो गई थी। बारिश में भी भक्तजन रथयात्रा के साथ चलते रहे।
5 of 5
जगन्नाथ रथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
रथयात्रा के दौरान हरि नाम की धूम रही। इस्कॉन के अध्यक्ष केशव भारती के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु हरि नाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। जबकि भगवान जगन्नाथ के भजनों पर महिला मंडली नृत्य करते हुए चल रहे थे। नंदीघोष रथ में इस साल भगवान जगन्नाथ के सारथी बनने का सौभाग्य डॉ. कृष्ण अवतार को मिला। जो सुबह से ही नंदीघोष रथ में प्रभु के चरणों में विराजमान होकर रथयात्रा के सारथी बने।