फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर निर्माण से जुड़े हुए थे महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...

Sat, 23 Feb 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Feb 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
jagadguru ramanandacharya hansdevacharya road accident death in unnao
jagadguru ramanandacharya hansdevacharya - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह हरिद्वार निवासी महंत जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी की फॉर्च्यूनर कार ट्रक में जा भिड़ी। यह हादसा सुबह 5 बजे उन्नाव के पास हुआ। लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जगतगुरु हंसदेवाचार्य महाराज देश के चोटी के संतों में गिने जाते थे। उनका हरिद्वार में भीमगौड़ा के पास जगन्नाथ धाम नाम से आश्रम है। वह लंबे समय से अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री चले आ रहे थे।

jagadguru ramanandacharya hansdevacharya road accident death in unnao
जगतगुरु हंसदेवाचार्य जी

इस समय देश में चल रही श्री राम मंदिर निर्माण संबंधी गतिविधियों से स्वामी बहुत नजदीक से जुड़े हुए थे। दिसंबर और जनवरी में अयोध्या तथा दिल्ली में हुए बड़े-बड़े संत सम्मेलनों के आयोजन में स्वामी जी का अहम हाथ रहा था।

jagadguru ramanandacharya hansdevacharya road accident death in unnao
डेमो - फोटो : डेमो

प्रयाग में चल रहे अर्धकुंभ में वह अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनाने की संतों की मुहिम को गति देने में जुटे थे। हादसे के वक्त भी स्वामी जी प्रयाग से ही लौट रहे थे। उनके सभी राजनीतिक दलों में शीर्ष नेताओं से बहुत नजदीकी संबंध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jagadguru ramanandacharya hansdevacharya road accident death in unnao
vhp

विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व में उन्हें विश्वसनीय और बहुत करीबी माना जाता था। उनके निधन से पूरे देश के शोक समाज संत समाज में भारी शोक छा गया है। हरिद्वार के प्रमुख संत ब्रह्म स्वरूप, ब्रह्मचारी सतपाल, ब्रह्मचारी ऋषि स्वरानंद, आनंद कैलाशानंद ब्रह्मचारी सहित अनेक संतों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
jagadguru ramanandacharya hansdevacharya road accident death in unnao
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु बताते हुए कहा कि यह देश के लिए बड़ी क्षति है। स्वामी हंसदेवाचार्य देश के बड़े मार्ग दर्शक रहे हैं। हंसदेवाचार्य सामाजिक सरोकारों में भी विशिष्ट स्थान रखते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed