{"_id":"5f66dfe48ebc3e74ac5152ba","slug":"ipl-2020-match-uttarakhand-cricketer-anuj-rawat-will-play-in-ipl-from-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: आईपीएल के मैदान में बल्लेबाजी का हुनर दिखाएगा उत्तराखंड का ये क्रिकेटर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
IPL 2020: आईपीएल के मैदान में बल्लेबाजी का हुनर दिखाएगा उत्तराखंड का ये क्रिकेटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उत्तराखंड के अनुज रावत राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। अभी तक दिल्ली की टीम से रणजी खेलने वाले अनुज का आईपीएल में यह पहला सीजन होगा। बल्लेबाजी में अनुज से धमाल की उम्मीद है।
2 of 5
रामनगर के रहने वाले अनुज रावत को आईपीएल में खेलते देखने के लिए प्रदेशवासी बेताब हैं। अनुज के कोच मोहम्मद इकरार ने कहा कि डॉमेस्टिक क्रिकेट में अनुज अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ चुके हैं। दिल्ली टीम में अनुज की भूमिका मुख्य बल्लेबाज की रही है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 एशिया कप में भी अनुज की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच हिमांशु चौहान, सतीश पोखरियाल ने कहा कि अब पूरे प्रदेश की नजरें अनुज पर हैं। अनुज को अपने आप को साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब अनुज के पास मौका है कि वह आईपीएल में भी खुद को साबित कर भारतीय टीम के लिए दावेदारी कर सके। अनुज के परिजनों के अनुसार, उन्होंने अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेलते रहे है। परिजन कहते हैं कि बचपन में अनुज प्लास्टिक के बैट से खेलता था। उसकी लगन को देखते हुए उसे बैट दिलाया था। तब पता नहीं था कि वह कभी इतने बड़े स्तर पर खेलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।