फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आयकर अधिकारी ने साइकिल की सवारी से की दोस्ती, 40 दिन में नाप चुके 600 किलोमीटर तक की दूरी

Sun, 09 Aug 2020 04:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 Aug 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Income Tax Officer Doing Cycling in Lockdown , Inspirational Story
- फोटो : अमर उजाला

साइकिल की सवारी कोरोना काल में कई लोगों की खास बन गई है। देहरादून में आयकर विभाग के टीडीएस विंग के प्रमुख लियाकत अली भी इसकी मिसाल हैं। रोज वह 30-35 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। अब तक वे 200 से 1500 किलोमीटर तक साइकिल एक बार में चला चुके हैं। अन्य लोगों को भी वह इसके लिए प्रेरित करते हैं।

Dehradun Income Tax Officer Doing Cycling in Lockdown , Inspirational Story
- फोटो : अमर उजाला

लियाकत अली देहरादून से ऋषिकेश, मसूरी, चकराता, टिहरी तक साइकिल पर सफर कर चुके हैं। उनका कहना है कि अगर सभी लोग साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो निश्चिततौर पर फिटनेस में सुधार आएगा। इससे वह पर्यावरण बचाने में भी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में नागपुर में तैनाती के दौरान उन्हें पीठ दर्द की शिकायत हुई थीं। 

Dehradun Income Tax Officer Doing Cycling in Lockdown , Inspirational Story
- फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों ने उन्हें घर में ही स्थेटिक साइकिल पर व्यायाम करने की सलाह दी। लेकिन घर में साइकिल चलाना उन्हें रास नहीं आया। लिहाजा, उन्होंने घर से बाहर साइकिल चलाना शुरू किया। उससे उन्हें राहत मिली। एक माह बाद उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की ओर से आयोजित 100 किमी साइकिल रेस में हिस्सा लिया। यहीं से उनका साइकिल का शौक परवान चढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Income Tax Officer Doing Cycling in Lockdown , Inspirational Story
- फोटो : अमर उजाला

लियाकत अली ने बताया कि वह रोजाना सुबह पांच बजे उठकर साइकिल पर सवार हो जाते हैं। रोजाना करीब 30-35 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। इसके बाद ड्यूटी जाते हैं। बीते करीब 40 दिन में वह 600 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। पिछले सप्ताह हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में उन्होंने 50 किलोमीटर साइकिल रेस में चौथा स्थान हासिल किया था। लियाकत ने बताया कि पहाड़ी रास्तों पर साइकिल चलाने के लिए उन्होंने माउंटेन बाइक और सामान्य सड़कों के लिए रोड बाइक रखी हुई है। 

विज्ञापन
Dehradun Income Tax Officer Doing Cycling in Lockdown , Inspirational Story
- फोटो : अमर उजाला
साइकिल चलाने के फायदे
-टांगों की मासपेशियां मजबूती होती है।
-शरीर में रक्त का संचार सुधरता है, दिल में खून की सप्लाई दुरुस्त होती है।
-नई कोशिकाएं बनती हैं, जिससे दिमाग की ताकत बढ़ती है।
-मोटापा घटाने में मदद मिलती है, कैलोरी बर्न होती है।
-रक्त कोशिकाओं और त्वचा में आक्सीजन की सप्लाई सुधरती है, त्वचा में निखार आता है।
-पसीना आने से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। 
-डायबिटीज मरीज रोज आधा घंटे साइकिल चलाएं तो लाभ मिलेगा। इससे इंसुलिन बनाने वाले सेल्स सक्रिय होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed