अगर आप कम इनवेस्टमेंट ज्यादा का फायदा तलाश रहे हैं तो यहां इनवेस्ट करना आपको बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा बचत करने में सक्षम नहीं है तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 10 रुपए के निवेश में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
हम आपको बता रहे हैं पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (आरडी) के बारे में। इसमें आप पांच साल तक के लिए इनवेस्ट कर सकते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप इनवेस्टमेंट की शुरुआत दस रुपए से कर सकते हैं, अधिक कितना इनवेस्ट करें ये आपकी मर्जी है।
पोस्ट ऑफिस के अधिकारी संतोष ने बताया कि, इस स्कीम में ज्यादा फायदा इसलिए है क्योंकि इसमें आपको मिलने वाला सालाना ब्याज 6.9 फीसदी होता है जो कि बैंकों के सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा है। इस खाते में नॉमिनेशन की सुविधा मिलती है।
आप किसी डाकघर में जितने चाहे उतने खाते खोल सकते हैं। इसमें दो वयस्कों का साझा खाता (ज्वाइंट अकाउंट) भी खोला जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आरडी पर 10 हजार से ज्यादा सालाना ब्याज मिलता है तो वह टैक्सेडबल होगा, यानी आपको इस पर कर का भुगतान करना होगा।
इसमें इसमें खाता खोलने से लेकर जब तक बंद होगा तक तक मिलने वाली ब्याज दर फिक्स रहती है। यह ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा फायदे का सौदा है, क्योंकि ब्याज दरें कम होने पर भी यह कम नहीं होती है। यह नियमित निवेश के साथ साथ फिक्स्ड डिपॉजिट का भी फायदा दिलाती है। इसे आप बढ़ाकर 10 वर्षों के लिए भी कर सकते हैं।