फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे इंटरनेशनल क्रिकेटर कपिल देव, ऑटोग्राफ मांगने पर सबको दी ये सलाह...

Wed, 27 Nov 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Nov 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
International cricketer kapil dev Give Suggestions to students for Autograph in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कपिल देव मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान वे स्कूली बच्चों से भी मिले। बच्चे उन्हें देखकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बच्चों को क्रिकेट की दुनिया के बारे में कई बातें साझा की। लेकिन जब बच्चों ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा तो उन्होंने बच्चों को ऑटोग्राफ को लेकर एक सलाह दी। 

International cricketer kapil dev Give Suggestions to students for Autograph in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

यहां वे एमेनिटी पब्लिक स्कूल में 'कपिल देव पवेलियन' के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। लोकार्पण के बाद उन्होंने सभी बच्चों को खेल और पढ़ाई दोनों में मन लगाकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम बहुत जरूरी है। 

International cricketer kapil dev Give Suggestions to students for Autograph in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

छात्रों ने जब कपिल देव से ऑटोग्राफ देने की बात कही तो उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि जिंदगी में वे कभी किसी का ऑटोग्राफ नहीं लेंगे। बल्कि ऑटोग्राफ देने लायक बनेंगे। कहा कि उत्तराखंड हो या कोई और प्रदेश, खिलाड़ी देश के लिए खेलें। ये बात हमेशा उनके दिमाग में होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International cricketer kapil dev Give Suggestions to students for Autograph in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बच्चों से बात करते हुए कहा कि जब कभी भी मैदान में उतरो तो पढ़ाई के बारे में मत सोचो और जब पढ़ाई करो तब मैदान के बारे में नहीं सोचो। कहा कि हर काम में एकाग्रता होनी बेहद जरूरी है, और यही बात सफलता की गांरटी बनती है।

विज्ञापन
International cricketer kapil dev Give Suggestions to students for Autograph in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने धोनी का उदाहरण बच्चों को देते हुए कहा कि जब उत्तराखंड को बीसीसीआई से मान्यता भी नहीं मिली थी धोनी तब क्रिकेट की दुनिया में आए। आज वे कहां हैं ये दुनिया जानती है। उत्तराखंड से और भी कई बेहतरीन क्रिकेटर सामने आए हैं। बच्चों को उनसे सीख लेकर क्रिकेट को अपनाना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed