अगर आपने भी बीमा पॉलिसी ली है या फिर लेने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। वरना बाद में हाथ मलते रह जाएंगे।
{"_id":"5ac590324f1c1bb6618b5a88","slug":"insurance-policy-holder-be-aware","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी ली है तो अब हो जाइए सावधान, वरना होगा आपका बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा पॉलिसी ली है तो अब हो जाइए सावधान, वरना होगा आपका बड़ा नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
इन्स्योरेंश
- फोटो : source
Trending Videos
FRAUD
बीमा पॉलिसी में अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी को देहरादून पुलिस ने डेढ़ साल बाद दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी ठगी के मामले दर्ज हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सितंबर 2016 में पूर्व सूबेदार धन बहादुर थापा ने वसंत विहार पुलिस को तहरीर देकर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि ठगों ने उसे नवंबर 2015 से सिंतबर 2016 तक अलग-अलग नंबरों से फोन किया। उन्हें बताया गया कि बीमा पॉलिसी मैच्योर होने जा रही है, जिसमें वह ज्यादा फायदा दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
इसकी आड़ में उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में करीब सात लाख रुपये की रकम जमा करवा ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में एक बैंक खाता नोएडा स्थित यूनियन बैंक में मो.हाशिम के नाम से मिला।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस
- फोटो : file photo
पुलिस ने 13 अगस्त 2017 को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने झारखंड निवासी अपने साथी अनिल के भी ठगी में शामिल होने की जानकारी दी। इसके बाद से पुलिस अनिल की तलाश में जुटी थी।