{"_id":"57da40f14f1c1bc91dd47258","slug":"injured-leopard-seen-on-the-road-at-pithoragarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सड़क पर दिखा तेंदुआ तो फाख्ता हो गए लोगों के होश, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सड़क पर दिखा तेंदुआ तो फाख्ता हो गए लोगों के होश, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिथौरागढ़ के थल में जब सड़क पर लोगों ने तेंदुए को देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। तस्वीरों में देखें...
2 of 5
leopard
आपसी संघर्ष में घायल तेंदुआ चलने-फिरने में इतना अशक्त हो गया कि वह त्यारा के पास थल-पांखू रोड पर आकर लेट गया। उसके शरीर पर गहरे जख्म हैं।
3 of 5
leopard
सुबह सात बजे जब सड़क पर आवाजाही होने लगी तो सड़क पर सोए तेंदुए को देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। तेंदुए की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो आसपास लोगों का हुजूम जुट गया। इसके बावजूद तेंदुआ करीब आधा घंटा उसी हालत में सड़क पर लेटा रहा। उसके बाद तेंदुआ बड़ी मुश्किल से उठा और सड़क छोड़कर गधेरे की ओर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
leopard
बताया गया कि थल-पांखू रोड पर त्यारा के पास सड़क पर लेटे तेंदुए को सबसे पहले नवीन कोश्यारी, नरेश कुमार, बंशीधर जोशी आदि ने देखा। इन लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन रेंजर एनपी ग्वासीकोटी को दी। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जाएगा। इसके लिए उन्होंने डीएफओ से भी बात की।
विज्ञापन
5 of 5
leopard
जिला मुख्यालय में वन विभाग के पास जो ट्रेंकुलाइजर गन है वह खराब पड़ी है, इसलिए अल्मोड़ा से गन मंगाई गई है। देर शाम तक वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ा नहीं था। तेंदुआ गधेरे के पास एक गुफा में छिपा है। वन विभाग के अफसरों ने बताया तेंदुए की उम्र करीब ढाई साल होगी। वह आपसी संघर्ष में घायल हो गया है। उसके अगले पांव के पास चोट का गंभीर निशान है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।