फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, इन्हें मिलेगी खास छूट

Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
indian army recruitment 2018
- फोटो : अमर उजाला

अगर आप बेरोजगार हैं और सेना  में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। इन युवाओं को आर्मी की ओर से खास छूट भी दी जाएगी।

indian army recruitment 2018
indian army recruitment - फोटो : amarujala

सेना में भर्ती के लिए पहाड़ के युवाओं को हाइट में छूट मिलेगी। इसका आदेश सेना के भर्ती कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। अब गढ़ी कैंट के शहीद जसवंत मैदान में चल रहे सेना मेले में युवाओं को इस नए नियम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती होगी, जिसमें नया नियम लागू होगा।

indian army recruitment 2018
indian army recruitment - फोटो : amarujala

उत्तराखंड के छह जिलों पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून के युवाओं के सेना में भर्ती होने की राह आसान हो गई है। लंबे समय से चल ही हाइट में छूट की मांग को सरकार ने मान लिया है। कई माह पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के पहाड़ी युवाओं को हाइट में छूट देने के नियम में राहत की घोषणा करने के बाद अब इसके लिखित आदेश सभी भर्ती कार्यालयों को पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian army recruitment 2018
सेना में भर्ती

छह जिलों के युवाओं को अब 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर हाइट पर भर्ती होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें देहरादून जिला भी शामिल है। सेना ही इस साल होने वाली भर्तियों में लंबाई का यही नियम लागू होगा। गढ़ी कैंट के शहीद जसवंत सिंह मैदान में शुरू हुए सेना मेले में सेना ने भर्ती की जानकारी देने के लिए अलग से स्टॉल लगाया है।

 

विज्ञापन
indian army recruitment 2018
सेना में भर्ती के लिए उत्साह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

इस स्टॉल पर यह भी बताया जा रहा है कि छह जिलों के युवा अब हाइट कम होने की वजह से सेना भर्ती से वंचित नहीं होंगे। वह चाहें तो भर्ती में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इस स्टॉल पर भर्ती से जुड़ी और सभी जानकारियां भी दी गई हैं। हरिद्वार जिले के युवाओं के लिए भर्ती को 170 सेंटीमीटर हाइट का नियम लागू रहेगा। पहाड़ के छह जिलों के अभ्यर्थियों का वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए जबकि हरिद्वार के लिए यह 50 किलोग्राम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed