फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभर के बेरोजगार युवाओं को मिल रहा सेना में भर्ती होने का मौका, देखें कहां और कैसे करें अप्लाई

Wed, 26 Sep 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 26 Sep 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in uttarakhand For unemployed youth in all over india
सेना भर्ती - फोटो : Amar Ujala

अगर आप बेरोजगार हैं और सेना में जाने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। देशभर के युवाओं को यह मौका कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र दे रहा है। तो देर न कीजिए आगे देखिए कैसे और कहां करें अप्लाई।


 

Indian Army Bharti Rally in uttarakhand For unemployed youth in all over india
indian army recruitment - फोटो : amarujala

कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 11 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती रैली में देश भर के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा किस्मत आजमाएंगे। सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक और सैनिक ट्रेडमैन के पदों के लिए यह भर्ती प्रस्तावित की गई है।

Indian Army Bharti Rally in uttarakhand For unemployed youth in all over india
sena bharti - फोटो : अमर उजाला

जीएसओ-1 प्रशिक्षण कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भर्ती रैली 11, 12 और 13 अक्टूबर को होगी। पहले दिन सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों के लिए उत्तराखंड के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा किस्मत आजमाएंगे। 13 अक्टूबर को सैनिक लिपिक और सैनिक ट्रेडमैन के पदों की भर्ती होगी। इसमें सभी राज्यों और जातियों के युवा भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in uttarakhand For unemployed youth in all over india
sena bharti - फोटो : अमर उजाला

साथ ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) की भी भर्ती होगी, जिसमें सभी जातियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। 12 अक्टूबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती में मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पूर्व के युवा दौड़ लगाएंगे। 

विज्ञापन
Indian Army Bharti Rally in uttarakhand For unemployed youth in all over india
sena bharti - फोटो : अमर उजाला

जबकि राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय खिलाड़ियों के लिए सैनिक जीडी-स्पोर्ट्स मैन (कुमाऊंनी, गोरखा, गढ़वाली, अहीर, राजपूत, नागा) की भी भर्ती 12 अक्टूबर को ही होगी। इसमें उत्तराखंड, उप्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर-पूर्व के युवा भाग ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed