भारत-श्रीलंका के बीच हुए वन डे मैच में भारत की शानदार जीत के बाद धोनी के ससुराल से रोहित शर्मा के लिए खास संदेश आया है। पढ़िए...
2 of 9
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
मोहाली में खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने इस मैच को 141 रन से शानदार जीत हासिल की। इस दौरान रोहित शर्मा ने डबल शतक जड़कर सबके दिलों पर राज कर लिया।
भारत की जीत के बाद उत्तराखंड के देहरादून यानी धोनी के ससुराल में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। लोगों ने धोनी और रोहित शर्मा को बधाई भी दी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रोहित ने विराट की कमी को पूरा कर दिया। क्रिकेट प्रेमियों विजय, संजय, आशु का कहना है कि धोनी, विराट जैसे ही रोहित ने आज नया कीर्तिमान हासिल किया है। भारतीय टीम पर हमें गर्व है।
बता दें, कि टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 392 रन बनाए। जबकि श्री लंका की टीम 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 251 रन ही बना पाई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दाएं हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने लिए। चहल ने 10 ओवर में तीन विकेट लिए, वहीं जसप्रीत बुमरा ने 2 विकेट झटके। जसप्रीत ने अपने पहले ही ओवर में दनुष्का गुणतिलका (16)को धोनी के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर, पांड्या, भुवनेश्वर एक-एक विकेट लिया।
वहीं श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज ने बनाए। मैथ्यूज ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। मैथ्यूज के अलावा श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।