फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI खाताधारक हैं तो जरूर पढ़ लें ये नया फरमान, वरना हाथ मलते रह जाएंगे

Mon, 03 Sep 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 03 Sep 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Important Alert for sbi customers about debit card
bank

अगर आप एसबीआई के खाताधारक हैं तो बैंक का ये नया फरमान जरूर पढ़ लें। वरना आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। तो देर मत कीजिए जल्दी से यह काम निपटा लीजिए...

Important Alert for sbi customers about debit card
atm

आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर 2018 तक अपने डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप कार्ड में बदलवा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो 31 दिसंबर के बाद आपका कार्ड नहीं चलेगा। एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों को इसकी जानकारी भेज दी है।

Important Alert for sbi customers about debit card

एसबीआई के अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार यह बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर से पहले सभी खाताधारकों को अपने मैगस्ट्रिप एटीएम कम डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Important Alert for sbi customers about debit card
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो

कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए आरबीआई ने यह निर्देश जारी किए हैं। ईएमवी चिप कार्ड जाली कार्ड बनाकर होने वाली धोखाधड़ी से बचाता है। एसबीआई ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। ट्वीट में कहा गया है कि यह बदलाव का समय है।

विज्ञापन
Important Alert for sbi customers about debit card

आरबीआई के निर्देशों के तहत वर्ष 2018 के अंत तक अपने मैगस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप कार्ड से बदलने की जरूरत है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है। केवल अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपना पुराना डेबिट कार्ड जमा करा दें। इसके बाद नया कार्ड आपको मिल जाएगा। अन्य बैंकों में भी यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed