{"_id":"63935be700c0fa728b6a86c6","slug":"ima-pop-2022-multi-activity-display-show-cadets-show-amazing-feat-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IMA POP 2022: जांबाज रणबांकुरों ने किए हैरतअंगेज करतब, रोमांचित हो उठे लोग, देखें जोश से भरी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP 2022: जांबाज रणबांकुरों ने किए हैरतअंगेज करतब, रोमांचित हो उठे लोग, देखें जोश से भरी तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आईएमए में रणबांकुरों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड (पीओपी) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो का आयोजन किया गया। इसमें पीओपी के रिव्यू ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी समेत अन्य सैन्य अफसरों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान जांबाज रणबांकुरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इधर, साउंड एंड लाइट शो से आईएमए का ऐतिहासिक चेटवुड भवन सतरंगी प्रकाश से जगमग हुआ। ऐतिहासिक चेटवुड हॉल के सामने ड्रिल स्क्वॉयर और सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले में कैडेट्स के हैरतअंगेज करतब देख दर्शक दीर्घा में बैठे लोग रोमांचित हो उठे।
2 of 5
आईएमए में रणबांकुरों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
पास आउट होने वाले कैडेट्स ने माइक्रो एयर लाइट क्राफ्ट (पैरा जंपिंग), घुड़सवारी, ट्रिक राइडिंग, रिंग फायर जंपिंग, पीईटी डिस्प्ले आदि साहसिक करतब दिखाकर शारीरिक व मानसिक संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
3 of 5
आईएमए में रणबांकुरों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
डेयर डेविल्स शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। मार्शल आर्ट, जूडो-करांटे, थाई बॉक्सिंग में भी शानदार प्रदर्शन कर कैडेट्स ने वाहवाही लूटी। इसके अलावा आईएमए परिसर स्थित शहीद स्मारक पर सैन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईएमए में रणबांकुरों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय सैन्य अकादमी से शनिवार को 314 कैडेट्स पासआउट होकर सेना में अफसर बन जाएंगे। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आईएमए में रणबांकुरों ने दिखाए करतब
- फोटो : अमर उजाला
मित्र देशों के 30 कैडेट्स भी अंतिम पग भरकर अपने-अपने देश की सेनाओं का हिस्सा बन जाएंगे। बता दें कि पहले पासिंग आउट परेड में बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को आना था। लेकिन, किन्हीं कारणों से एक दिन पहले उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।