फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMA POP 2019: देवभूमि के इन बहादुर बेटों के कंधे पर सजे सितारे, तस्वीरों में देखें गौरवांवित पल

Sun, 09 Jun 2019 10:08 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
ima pop 2019 uttarakhand brave son become army officer
- फोटो : अमर उजाला

आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 382 कैडेट सेना में शामिल हुए। जिनमें से देवभूमि उत्तराखंड के युवा अफसर भी शामिल हैं। उड़ीसा के रहने वाले संबिती कुमार पार्ही के परिवार के लिए शनिवार का दिन खुशियां लेकर आया। देहरादून रायपुर की रहने वाली उनकी पत्नी शिप्रा नेगी की खुशी देखते ही बन रही थी। वह अपने पति के अफसर बनने से गदगद थीं। पिता गंगाधर तथा माता शैलबाला का सीना गर्व से चौड़ा है। मां शैलबाला कहती हैं कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। कहती हैं कि बेटा संबिती ने परिवार का नाम रोशन किया है। वह बचपन से ही सेना में जाना चाहता था। आज उसका सपना पूरा हो गया। 


 

ima pop 2019 uttarakhand brave son become army officer
- फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ के ही रहने वाले बृजमोहन जोशी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोगना में अध्यापक हैं। जबकि, पत्नी अनिता जोशी घारी बड़ावे स्थित सरकारी स्कूल की हेड टीचर हैं। कुछ साल पहले परिवार का बड़ा बेटा अर्द्धसैनिक बल का असिस्टेंट कमांडेंट बना था और शनिवार को छोटा प्रशांत भी भारतीय थल सेना का अफसर बन गया। प्रशांत के मामा वायु सेना में विंग कमांडर के पद पर तैनात हैं। जबकि, ताऊ जुगल किशोर जोशी एसबीआई पिथौरागढ़ में नौकरी करते हैं। 
 

ima pop 2019 uttarakhand brave son become army officer
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारी के घर के अनुशासन ने बेटे की सैन्य अधिकारी बनने की राह आसान बना दी। अपर पुलिस अधीक्षक जीएस पांडेय के बेटे कुशाग्र ने अपने कंधों पर सजे सितारों का श्रेय अपने पापा के अनुशासन को दिया। कुशाग्र ने बताया कि वे बचपन से ही पिता के अनुशासन को देखते आ रहे थे, इसका परिणाम ये हुआ कि आज वह देश के सबसे अनुशासित संस्थान का हिस्सा बन गए। उत्तराखंड पुलिस के एएसपी जीएस पांडेय नैनीताल में तैनात हैं। उनका एक बेटा यशस्वी मुंबई स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से लॉ कर रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ima pop 2019 uttarakhand brave son become army officer
- फोटो : अमर उजाला

ऊधमसिंह नगर के पंत नगर निवासी किसान बलवंत मनराल के बेटे अमनदीप मनराल ने शनिवार को सेना में अफसर बने। इसे लेकर माता-पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोग काफी खुश हैं। पिता ने बताया कि उनकी दिली इच्छा थी कि उनका बेटा सेना में अफसर बने। बेटा अमनदीप भी इस बात को समझता था। यही वजह है कि उसने बचपन से ही सेना में जाने का मन बना लिया था। इसे लेकर उसने काफी मेहनत की। आज उसे सेना की वर्दी में देखकर दिल बहुत खुश है। वहीं, अमनदीप कहते हैं कि परिवार के सभी सदस्यों ने भी उनका काफी आत्मविश्वास बढ़ाया। 
 

विज्ञापन
ima pop 2019 uttarakhand brave son become army officer
- फोटो : अमर उजाला

रानीखेत के मासी निवासी करन सिंह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो सेना में है। करन के पिता जहां सूबेदार मेजर हैं, वहीं दादा हवलदार थे। बेटे के अफसर बनने से परिवार के लोग काफी खुश हैं। बैरकपुर कोलकाता स्थित आर्मी स्कूल से 12वीं की परीक्षा के बाद उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी। जिसके बाद आज वह लेफ्टिनेंट बनकर निकले। करन बताते हैं कि दादा नंदन सिंह हवलदार थे, जबकि पिता सुंदर सिंह सूबेदार मेजर हैं। कहते हैं कि बचपन से ही पिता की वर्दी प्रभावित करती थी। घरवालों से कहता था कि मैं भी बड़ा होकर सेना में अफसर बनूंगा। आज वह सपना पूरा हो गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed