फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की: खनन माफियाओं ने किया हमला, मारपीट में कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे, तस्वीरें

Sun, 14 Nov 2021 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Nov 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
roorkee news: Mining mafia beaten villagers angry villagers blocked the highway, see photos
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में खनन माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने पर अड़े रहे। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हो गया। पुलिस और ग्रामीणों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में खनन माफियाओं की मारपीट में घायल हुए ग्रामीणों को को जबरदस्ती ले जाने पर मामला ज्यादा बिगड़ गया। ग्रामीण एम्बुलेंस के आगे बैठ गए, जिनको पुलिस ने जबरन उठाया। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने खनन माफिया और दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद हाईवे खोल दिया। रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली जो की नदी से रेत खनन करके लाती हैं, वह गुजरती हैं।अक्सर इसके कारण ग्रामीण दुर्घटनाओं का शिकार होने से बचे हैं और सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है। 

roorkee news: Mining mafia beaten villagers angry villagers blocked the highway, see photos
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि रविवार को खनन माफिया ग्रामीण फुरकान पुत्र जहूरा के नदी किनारे स्थित खेत से मिट्टी उठा रहे थे। तभी खेत मालिक ने विरोध किया तो खनन माफियाओं ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

roorkee news: Mining mafia beaten villagers angry villagers blocked the highway, see photos
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विरोध करने पर खनन कर रहे लोग सरियों और फावड़ों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस मारपीट में फुरकान, नूरआलम, शफक्कत और इमरान घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
roorkee news: Mining mafia beaten villagers angry villagers blocked the highway, see photos
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं ग्रामीणों के घायल होने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर एकत्र हो गए और हाईवे पर प्रदर्शन करने लगे। इसके साथ ही हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
roorkee news: Mining mafia beaten villagers angry villagers blocked the highway, see photos
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हाईवे जाम होने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी मय फोर्स पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed