फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Igas: सासंद बलूनी संग गृह मंत्री अमित शाह ने मनाया उत्सव, उत्तराखंड में भैलो खेल मनाया जा रहा जश्न, तस्वीरें

Sat, 01 Nov 2025 12:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 01 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में इगास पर्व की धूम हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोक परंपराओं व संस्कृति को बढ़ावा देने में हर नागरिक सहयोगी बनें। वहीं दिल्ली में सासंद अनिल बलूनी ने आवास पर इगास पर्व मनाया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विज्ञापन
Igas festival Budhi Diwali celebrations in Uttarakhand CM Dhami extended his best wishes people played Bhailo
सांसद अनिल बलूनी के आवास पर मनाया ईगास पर्व, केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी हुए शामिल - फोटो : सूचना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व व बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, हमारी लोक संस्कृति व परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी भी राज्य की लोक संस्कृति व लोक परंपरा उस राज्य की आत्मा होती है, इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। उन्होंने लोक परंपराओं व संस्कृति को बढ़ावा देने में हर नागरिक को सहयोगी बनने की अपील की है।



मुख्यमंत्री ने कहा, जिस तरह पूरे देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व ईगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं। हमारे लोग ईगास पर्व पर अपनी परंपराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड़ सके।

इसके लिए राज्य में ईगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की शुरू की गई है। युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति व लोक पर्वों से जुड़े इसके भी प्रयास होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखंड वासियों से भी अनुरोध किया वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें और प्रदेश के विकास में सहभागी बने।

Igas festival Budhi Diwali celebrations in Uttarakhand CM Dhami extended his best wishes people played Bhailo
उत्तराखंड में इगास पर भैलो खेलते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनाया ईगास पर्व
गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के नई दिल्ली स्थित आवास पर ईगास पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत उत्तराखंड मूल के अधिकारी व हस्तियां ईगास पूजन में शामिल रहे। शुक्रवार को शाम को बलूनी के आवास पर ईगास पर्व की धूम रही। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, एनएसए अजीत डोभाल, बाबा बागेश्वर धाम, बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल समेत अन्य अतिथियों ने ईगास पूजन में भाग लिया। 
 

Igas festival Budhi Diwali celebrations in Uttarakhand CM Dhami extended his best wishes people played Bhailo
इगास पर्व पर शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सूचना

भट्ट ने की ईगास को यादगार बनाने की अपील
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पारंपरिक महापर्व ईगास की सभी देवभूमिवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी सांसदों, विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रवासी उत्तराखंडवासियों को गांवों में इसे मनाकर, रजत जयंती वर्ष के ईगास को यादगार बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि यूं तो ईगास देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की दिव्यता को प्रदर्शित करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Igas festival Budhi Diwali celebrations in Uttarakhand CM Dhami extended his best wishes people played Bhailo
इगास पर भैलो खेलते कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं: सीएम
हम सबका नैतिक दायित्व है कि पीढ़ियों और सदियों से चली आ रही इस विरासत को अधिक व्यापक और विस्तृत स्वरूप में नई पीढ़ी को सौंपा जाएं। यही कारण है कि सरकार और संगठन के प्रयासों से यह महा लोकपर्व आज राज्य की सीमाओं से निकलते हुए देश के अन्य राज्यों और विदेशों में पहुंच गया है। उन्होंने कहा, पूर्व के वर्षों की तरह संगठन के सभी सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने गांवों के बूथों में ईगास को जनता के साथ मनाएंगे। वे स्वयं अपने गृह क्षेत्र चमोली के ब्रह्मणथाला गांव में स्थानीय लोगों के इस पारंपरिक त्योहार का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
Igas festival Budhi Diwali celebrations in Uttarakhand CM Dhami extended his best wishes people played Bhailo
इगास पर भैलो खेलती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद बंसल ने दी ईगास की शुभकामनाएं

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देवभूमि उत्तराखंड के लोक पर्व ईगास-बग्वाल की सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला उत्तराखंड लोकपर्व ईगास-बग्वाल लंबे समय से मनाया जाता है। भैलो व पारंपरिक नृत्य के साथ पहाड़ी व्यंजनों की खुशबू गांव ही नहीं शहर तक महकती है। सभी इसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed