भारत की इस जगह पर सड़क की खुदाई करते समय मजदूरों को अचानक वहां कुछ चीज होने का एहसास हुआ। उन्होंने हाथ से मिट्टी हटाई तो वे हैरान रह गए। इस दौरान उन्हें सौ साल पुराने ऐसे हथियार मिले जिन्हें आप भी देखेंगे तो आंखे फटी रह जाएंगी।
जाखणीधार ब्लॉक में ढुंगमंदार पट्टी के ग्राम पिपोला के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) 1.5 किमी सड़क का निर्माण कर रहा है। इस दौरान मजदूरों को पुरातात्विक हथियार तलवार, चाकू आदि का बड़ा जखीरा मिला है। यह जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।
हथियार पूरी तरह से जंक लगे हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये हथियार 100 साल से अधिक पुराने हो सकते हैं। यह सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई है। बताया गया कि सड़क गांव तक पहुंचने के बाद जंगल में दीवार लगाने के लिए नेपाली मजदूर शनिवार शाम खुदाई कर रहे थे कि इस दौरान जब उन्होंने दीवार की बुनियाद बनाने के लिए तीन मीटर तक खुदाई की तो वहां लोहे के पुराने जंक लगे हथियार उन्हें दिखे।
मजदूरों ने और खुदाई की तो वहां एक-एक करके लोहे के पुराने हथियार निकलते रहे। देर शाम तक वहां पुरानी तलवार, चाकू, बरछा और हथकड़ी जैसे लगभग 90 हथियार बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये 100 साल से अधिक पुराने हथियार हो सकते हैं, जो किसी ने उस समय जमीन के भीतर दबा दिए होंगे।
स्थानीय निवासी खिलानंद पुर्वाल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में वहां पर कभी कोई मंदिर आदि भी नहीं देखा है जिससे यह अनुमान लगाएं कि किसी ने ये हथियार वहां दबाए हों।