एक मार्च से जियो यूजर्स को 10 हजार की प्रीमियम ऐप्लीकेशन फ्री में मिलेंगी। इन एप्स को एक्टिवेट करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
JIO अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा 10 हजार की ऐप्स, ऐसे करें एक्टिवेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही जियो का फ्री हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 31 मार्च को खत्म होगा, लेकिन अगले 1 साल तक इसका फायदा लेने का प्रॉसेस 1 मार्च से शुरू हो जाएगा। जियो ने जो प्राइम एनरोलमेंट मेंबरशिप शुरू की है उसे यूजर 1 से 31 मार्च के बीच में ले पाएंगे।
ऐसे में वे यूजर्स जो जियो की प्री-पेड सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें इस मेंबरशिप प्लान का ध्यान रखना होगा। इससे कम पैसों में ज्यादा फायदा होगा। जिसके बाद जियो यूजर दस हजार के प्रीमियम ऐप्स का यूज फ्री में कर सकेंगे।
मुकेश अंबानी बता चुके हैं कि 1 अप्रैल से जियो यूजर्स को डाटा के लिए पैसे खर्च करना होंगे। इस मेंबरशिप को लेने के बाद यूजर्स हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का फायदा 31 मार्च, 2018 यानी अगले 1 साल तक ले सकेंगे।
यह मेंबरशिप MY JIO एप्लीकेशन के या फिर जियो की ऑफिशियल वेबसाइट से स्टोर कर सकते हैं। प्री पेड यूजर्स को 99 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इससे सिम में 'जियो प्राइम ऑफर' एक्टिवेट हो जाएगा।