{"_id":"62359cbdaa47de11a1236aee","slug":"holi-2022-holi-celebration-in-kumaon-uttarakhand-garhwal-division-celebrated-yesterday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली 2022: देवभूमि में होली का खुमार, गढ़वाल में कल जबकि आज कुमाऊं में लोगों ने जमकर खेला रंग, तस्वीरें देखें और जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: देवभूमि में होली का खुमार, गढ़वाल में कल जबकि आज कुमाऊं में लोगों ने जमकर खेला रंग, तस्वीरें देखें और जानिए क्या है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 19 Mar 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुमाऊं में होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में कल होली खेली गई। जबकि कुमाऊं मंडल में आज होली खेली जा रही है। दोनों जगह होली अलग-अलग दिन खेले जाने के पीछे वजह है। बता दें, कि अपनी खास परंपरागत तरीकों और अनोखे ढंग से मनाए जाने के कारण कुमाऊं की होली की देशभर में चर्चा होती है।
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आज शनिवार को होली खेली जा रही है। 18 को भद्रा के कारण यहां लोगों ने होली नहीं मनाई है। आज सुबह से यहां होली का जश्न मनाया जा रहा है। यूं तो होली पूरे देश में उल्लास के साथ मनाई जाती है, लेकिन चंपावत जिले में ढोल नगाड़ों की धुन और लय-ताल और नृत्य के साथ गाई जाने वाली खड़ी होली अपना विशेष स्थान रखती है। संगीत सुरों के बीच बैठकी होली के भक्ति, शृंगार, संयोग, वियोग से भरे गीत गाने की परंपरा काली कुमाऊं अंचल के गांव-गांव में चली आ रही है।
एकादशी को रंगों की शुरूआत के बाद गांव-गांव में ढोल-झांझर और पैरों की विशेष कदम ताल के साथ खड़ी होली गायन चलता है। इसी दिन चीर बंधन के साथ शिव स्तुति से होली गायन शुरू किया जाता है। इसमें शिव के मन माहि बसे काशी..., हरि धरै मुकुट खेले होरी... शामिल है। आध्यात्मिक रसों, भक्ति, शृंगार आदि से जुड़ीं होलियों का गायन छरड़ी तक किया जाता है। इसके अलावा परिवार, समाज में होने वाली विभिन्न घटनाओं, स्त्री पुरुष प्रसंग, हास्य ठिठोली से भरी होलियां भी गाई जाती हैं।
2 of 5
कुमाऊं में होली
- फोटो : अमर उजाला
काठगोदाम स्थित अपने आवास पर मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होली मनाने उनके आवास पर पहुंचे।
3 of 5
कुमाऊं में होली
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में सुभाष नगर स्थित रामलीला ग्राउंड में होली खेलते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुमाऊं में होली
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी में हाइडिल स्थित शिव मंदिर में लोगों ने जमकर होली खेली। होल्यारों की टोली ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
5 of 5
कुमाऊं में होली
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी के सुभाष नगर क्षेत्र में होली खेलते क्षेत्र के लोग। कोरोना के बाद इस साल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ होली का त्याोहार मनाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।