फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अंधड़ के कहर में तीन की मौत, कई घर तबाह, पेड़ गिरने से 40 गांव में बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
High Thunderstorm Destroy crops and house and one killed in uttarakhand 
उत्तराखंड में अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बुधवार तड़के आई आंधी ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान कुमाऊं के सितारगंज के गोविंदपुर गांव में सेमलपुरा पुलभट्टा निवासी धर्मपाल (68) पुत्र सुंदरलाल की गौशाला की छत गिरने से मौत हो गई। वहीं आंधी-तूफान के दौरान बुधवार सुबह पांच बजे नैनीताल रोड पर निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार बीएससी के छात्र समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। गरुड़ में बैजनाथ थानांतर्गत अयारतोली गांव में बिजली गिरने से फैले करंट की चपेट में आने से मंजू (14) पुत्री बाला गिरि झुलस गई। खटीमा में अंधड़ में घर की छत ढह गई। 

High Thunderstorm Destroy crops and house and one killed in uttarakhand 
उत्तराखंड में अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

इससे बानूसी निवासी रोहित सिंह (23) घायल हो गया, जबकि नगला तराई निवासी शंकर (60) तेज हवा के चपेट में आने से चोटिल हो गए। रामनगर में चार घंटे की बारिश में कोसी बैराज में बुधवार को 150 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया। कोसी में मंगलवार की रात को केवल 64 क्यूसेक पानी था।

High Thunderstorm Destroy crops and house and one killed in uttarakhand 
उत्तराखंड में अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

अंधड़ से कई जगहों पर कच्चे मकान और टिन शेड उड़ गए। पेड़ों के गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं जिससे बिजली आपूर्ति के साथ-साथ जलापूर्ति भी ठप हो गई। दर्जनों घरों की बिजली लाइनें फुंक गईं। फसलों और फलों को भी इस अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। सितारगंज के बलीनगर मोहल्ले में दो कच्चे घर ढह गए। नकुलिया, उकरौली में छह से अधिक झोपड़ियां और कच्चे मकान ढह गए। हरियाणा इंडस्ट्रीज का गोदाम ध्वस्त होने से गेहूं, धान और बारदाना भीगकर खराब हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
High Thunderstorm Destroy crops and house and one killed in uttarakhand 
उत्तराखंड में अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

जूनियर हाईस्कूल नौग्वांठग्गू की बाउंड्री वॉल ढह गई। खाली महुवट में एक घर पर पेड़ गिर गया। गांव के तीन लोगों के टिनशेड उड़ गए। खेलड़िया (खटीमा) में चार लोगों के टिनशेड उड़ गए। खेलड़िया में  महिला द्वारा पॉलिथीन में लपेटकर रखे गए तीन हजार रुपये उड़ गए। भीमताल के अलचौना में एक मकान की छत उखड़ गई। डालकन्या के गौपाखा तोक में एक गौशाला और बिराकमद तोक में दो मंजिले मकान की छत उड़ गई। 

विज्ञापन
High Thunderstorm Destroy crops and house and one killed in uttarakhand 
उत्तराखंड में अंधड़ - फोटो : अमर उजाला

फायर स्टेशन के समीप एक पेड़ गिर गया। इससे कुछ देर यातायात बाधित रहा। बरेली रोड पर लगा एक यूनिपोल भी गिर गया। नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गिरे पेड़ को काट कर हटाया। आंधी से बरेली रोड स्थित शंभू इंटरप्राइजेज राइस मिल की टिनशेड उड़ गई।  पिथौरागढ़ में अंधड़ से एक घंटे जनजीवन प्रभावित रहा। अल्मोड़ा, चौखुटिया, द्वाराहाट और भिकियासैंण आदि क्षेत्रों में भी बुधवार की सुबह तेज बारिश हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed