फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather

Snowfall: बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब...गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक तीन फीट बर्फ जमीं, वीडियो में देखें

Thu, 08 Feb 2024 02:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Feb 2024 02:42 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका हुआ है। वहीं आज  हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 

विज्ञापन
Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather
हेमकुंड साहिब में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब गोविंद घाट से सात किमी की दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ से ढका हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि हेमकुंड साहिब इस वक्त पूरी तरह बर्फ से ढका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादार घांघरिया तक निरीक्षण कर के आए। गोविंद घाट से सात किलोमिटर दूरी तक दो से तीन फीट बर्फ है बिछी है। इस वर्ष अभी तक की यह सबसे अधिक बर्फ़बारी है, जिससे बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि समय पर बर्फ बारी होना घटते ग्लेशियर के लिए अति आवश्यक होता है। उम्मीद करते हैं कि यदि इस वर्ष और बर्फ भी अभी पड़ जाती है तो यात्रा की तैयारी के लिए रास्ता खोलने के समय भारतीय सेना को खुला मौसम मिलेगा और यात्रा भी समय से शुरू की जा सकेगी। अभी यात्रा खोलने की तिथि सरकार एवं ट्रस्ट ने निश्चित नहीं की है।


Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
वहीं उत्तराखंड में आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं।

Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

इससे तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
 

Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

 



 

Hemkund Sahib covered with 2-3 feet of snow up to a distance of 7 km from Govind Ghat Uttarakhand Weather
हेमकुंड साहिब - फोटो : amar ujala
हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed