फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में मंदिर का दरवाजा ढकने के कगार पर, धाम में 17 फीट से अधिक बर्फ जमा 

Fri, 01 Mar 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 01 Mar 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temple door can be hidden
kedarnath, snowfall - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में 17 फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है, जिससे यहां मंदिर का दरवाजा भी ढकने के कगार पर पहुंच चुका है।


 

heavy snowfall in kedarnath temple door can be hidden
Kedarnath Dham Snowfall Exclusive photos

मंगलवार रात्रि से धाम में बर्फबारी हो रही है। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित मध्य हिमालय के निचले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है। रुद्रप्रयाग सहित घाटी क्षेत्रों में दोपहर तक तेज बारिश हुई। 
 

heavy snowfall in kedarnath temple door can be hidden
snowfall/kedarnath

केदारनाथ में मंगलवार रात्रि को 10 बजे से बर्फ शुरू हो गई थी, जो बुधवार दिनभर जारी रही। इस दौरान धाम में करीब 2.5 फीट तक नई बर्फ जम चुकी है, जिसके चलते यहां 17 फीट से अधिक बर्फ जम गई है। मंदिर का पश्चिमी दरवाजे का सिर्फ ऊपरी हिस्सा दिख रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temple door can be hidden
kedarnath, snowfall

धाम में मौजूद वुड स्टोन के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते 21 जनवरी से अभी तक धाम में हर दूसरे या तीसरे दिन बर्फबारी हो रही है। छह वर्षो में यह पहला मौका है, जब धाम में 17 फीट तक बर्फ जमा हुई है। यहां बिजली, पानी और संचार सेवा ठप पड़ी है। इसके अलावा परिसर सहित समुची केदारपुरी में भारी बर्फ जमा है।
 

विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temple door can be hidden
kedarnath, snowfall
उधर, मद्महेश्वर व तुंगनाथ सहित चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड, हरियाला डांडा, कोदिमा, त्रियुगीनारायण, रांसी, गौंडार सहित कालीमठ के कालशिला, चौमासी, चिलौंड, जाल तल्ला व मल्ला में भारी बर्फबारी हुई है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य घाटी क्षेत्रों में दोपहर बाद तक बारिश हुई। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ, जिस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed