फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में कई घंटों से लगातार बर्फबारी, 9 फीट तक जमी बर्फ, तस्वीरों में देखें 'बर्फीला' शिव धाम

Sat, 26 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temperature is minus fifteen
kedarnath, snowfall - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में गुरुवार शाम से शुक्रवार दोपहर तक बर्फबारी जारी रही। धाम में 9 से 10 फीट तक बर्फ जम चुकी है। यहां माइनस 15 डिग्री तापमान पहुंच गया है। यहां बिजली, मोबाइल नेटवर्क सब ठप पड़ा हुआ है। पानी पाइप में ही जम गया है। यहां निम के कर्मचारी बर्फ पिघलाकर पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। निम के लगभग 70 कर्मचारी धाम में मौजूद हैं। केदारनाथ में तापमान फिलहाल मानइस 15 पहुंच गया है। यहां सभी मार्ग बंद हो गए हैं। 

heavy snowfall in kedarnath temperature is minus fifteen
kedarnath, snowfall

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी हर किसी के मन को लुभाती है, लेकिन वहां रहने वाले लोगों के लिए यह परेशानी का सबब बन जाती है। केदारनाथ में 24 घंटे से भारी बर्फबारी हो रही है। यहां करीब दस फीट बर्फ जम चुकी है। मौसम खराब होने से केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दिनभर तापमान माइनस में रहा। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित निचले इलाकों गौंडार, तोषी, त्रियुगीनारायण सहित अन्य गांवों में भी तेज बर्फबारी हो रही है, जिससे आम जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो गया है। 

heavy snowfall in kedarnath temperature is minus fifteen
kedarnath, snowfall

केदारनाथ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार को भी दिनभर जारी रही। इस दौरान यहां तीन फीट से अधिक ताजी बर्फ जम चुकी है। केदारपुरी में बर्फबारी के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। यहां मौजूद 50 से अधिक मजदूर और अन्य लोग कमरों में दुबके हुए हैं। बिजली व संचार सेवा के पांच दिन से ठप होने के कारण उन्हें खासी दिक्कतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temperature is minus fifteen
kedarnath, snowfall
वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच दिनों में दूसरी बार भारी बर्फबारी हो रही है। नई और पुरानी बर्फ सहित यहां दस फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। यहां अधिकतम तापमान माइनस 6.4 और न्यूनतम माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी तीन से चार फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
heavy snowfall in kedarnath temperature is minus fifteen
kedarnath, snowfall

इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, चोपता में चार दिनों के भीतर दुबारा भारी बर्फ गिर चुकी है। पांच से छह हजार फीट ऊंचाई वाले 40 से अधिक गांवों में भी भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो चुका है। पैदल और मुख्य मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं। पेयजल लाइनें भी जाम हो चुकी हैं, जिससे पानी की सप्लाई ठप हो चुकी हैं। ग्रामीण बर्फ को पिघलाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed