फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा केदार के धाम में 45 दिन में ही पहुंच गए पूरे सीजन के तीर्थयात्री, तोड़ दिए पिछले सारे रिकॉर्ड

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rush of pilgrims reached kedarnath dham only in 45 days broke record
केदारनाथ धाम

ये बाबा केदार के प्रति आस्था ही है कि धाम में इस साल शुरू हुई यात्रा के केवल 45 दिन में ही पूरे सीजन के तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच गए। इस वर्ष सिर्फ 45 दिनों में 7 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। जबकि बीते वर्ष पूरे यात्राकाल में 732241 धाम श्रद्धालु पहुंचे थे। 

Heavy Rush of pilgrims reached kedarnath dham only in 45 days broke record
केदारनाथ धाम

जून माह में यात्रा ने नया कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान उम्मीद से कई गुना श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे हैं। शनिवार को केदारनाथ में आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। 9 मई से शुरू भगवान आशुतोष के बारह ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें केदारनाथ धाम की यात्रा कपाटोद्घाटन में  9 मई को 6680 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। यात्रा के 12 वें दिन बाबा केदार के दर्शन करने वालों की संख्या एक लाख पार हुई। 

Heavy Rush of pilgrims reached kedarnath dham only in 45 days broke record
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 21 मई से यात्रा ने जो रफ्तार पकड़ी, वह जून के पहले पखवाड़े तक बनी रही। बीकेटीसी के आंकड़ों पर गौर करें तो कपाट खुलने के बाद मई माह के 23 दिनों में जहां 259018 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ में बाबा के दर्शन किए। वहीं, इस माह के 22 दिनों में ही 4 लाख 76 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम में मत्था टेक चुके हैं, जो नया रिकार्ड है। जून का महीना केदारनाथ यात्रा के लिए कई नई सौगातें लेकर आया। इस दौरान जहां एक दिन में सर्वाधिक 36179 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर जहां यात्रा में नया अध्याय जोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rush of pilgrims reached kedarnath dham only in 45 days broke record
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लगातार पांच दिनों तक दर्शनार्थियों की संख्या 30 हजार से अधिक बनी रही। आस्था का ऐसा सैलाब इससे पूर्व कभी भी केदारनाथ में नहीं उमड़ा था। बीकेटीसी के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि आए दिन मौसम खराब होने के बाद भी इस वर्ष यात्रा उम्मीदों से कई गुना अधिक रही है। पूरे यात्रकाल में दस लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। समिति की आय में भी बीते वर्ष की अपेक्षा अभी तक पंद्रह फीसदी का इजाफा होने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Heavy Rush of pilgrims reached kedarnath dham only in 45 days broke record
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
वर्ष           केदारनाथ
2013    333656
2014     40922
2015       154385
2016        309764
2017      471235
2018    731991
2019    735032 (22 जून तक)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed