फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: वीकेंड पर भीषण जाम ने फिर बढ़ाई लोगों की मुसीबत, लग रही लंबी लाइनें, तस्वीरें...

Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नारसन(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on weekend again in Uttarakhand Tourist rush
रुड़की हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर फिर से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के पास भीषण जाम लग रहा है। नारसन तिराहे पर शनिवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। पूर्वाह्न 11 बजे तक यही स्थिति रही। इसके बाद कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर को एक बजे बाद फिर से भीषण जाम लग गया। 

Traffic jam on weekend again in Uttarakhand Tourist rush
रुड़की हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह को भी यही हाल रहा। जाम को देखते हुए गंगोत्री, यमुनोत्री आदि जाने वाले वाहनों को लखनोता चौराहे से पुहाना सहारनपुर होते हुए भेजा गया। देहरादून, मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट अपनाया गया। 

Traffic jam on weekend again in Uttarakhand Tourist rush
रुड़की हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से भारी संख्या में हरियाणा, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ आदि क्षेत्रों के लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी आदि स्थलों का रुख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में एक साथ सैलानियों के आ जाने से नारसन तिराहे पर स्थिति विकट हो गई। यहां लग रहीं वाहनों की कतारें, देखते ही देखते नारसन बॉर्डर तक जा पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic jam on weekend again in Uttarakhand Tourist rush
रुड़की हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन यहां लगी थी। यहां जाम खुलवाने में पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे जाम से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद फिर से जाम की स्थिति बन गयी। उस पर लगातार ऊंचाई पर बने तापमान के ग्राफ ने लोगों की मुश्किल को कई गुना बढ़ा दिया। कई लोग तो अपने आने के वक्त को कोसते नजर आए। कुछ ने वीकेंड पर कभी इस तरफ रुख न करने की बात कही। 

विज्ञापन
Traffic jam on weekend again in Uttarakhand Tourist rush
रुड़की हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं पहाड़ से भी लोग अब छुट्टियां बिताकर वापस लौट रहे हैं। इसके चलते चारधाम यात्रा मार्ग पर लोगों को वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। बसें और टैक्सी फुल हैं और लोगों को वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed