फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rain at various places in Uttarakhand including Dehradun weather Updates

Dehradun: अचानक मौसम ने ली करवट...कुछ देर पहले गर्मी दिखा रही थी तेवर, अब झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी

Wed, 25 Sep 2024 01:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 Sep 2024 01:11 PM IST
सार

बुधवार दोपहर मौसम ने करवट ली और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। 

विज्ञापन
Heavy rain at various places in Uttarakhand including Dehradun weather Updates
देहरादून में भारी बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुछ ही देर पहले गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। और अचानक झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल गया। राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। 

विज्ञापन


सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। मौसम विभाग की ओर से आज बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने की संभावना बताई गई थी। साथ ही तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान था। 
विज्ञापन




सुबह से गर्मी ने बेहाल किया हुआ था, लेकिन दोपहर में अचानक झमाझम बारिश हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pauri News: गुलदार की दहशत, अकेले निकलने में डर रहीं महिलाएं व बच्चे, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित

मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed