उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित जनसभा में हरीश रावत ने अपने तरकश से भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर खूब तीर छोड़े।
2 of 5
अल्मोड़ा में सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
भीड़ को देख गदगद हुए सीएम ने कहा कि 'बहुएं जेठ का नाम नहीं लेतीं इसलिए मैं प्रधानमंत्री का नाम नहीं लूंगा'। प्रधानमंत्री पर चुटकी लेते हुए सीएम रावत ने कहा कि दिल्ली के दाढ़ी वाले बाबा ने बहुत परेशान किया है।
3 of 5
कोटकपूरा में मोदी की रैली
दाढ़ी वाले बाबा ने मेरे घर में घुसकर डाका डालकर, मेरे विधायकों को खरीदकर, मेरी सरकार गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाने के साथ ही तीन माह तक राज्य के बजट पर रोक लगाकर मुझे मिटाने की कोशिश की।
4 of 5
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : SELF
लेकिन, जनता के आशीर्वाद से हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने मेरी सरकार को बहाल करके भगवान गणेश की तरह मेरी कटी गर्दन को जोड़ने का काम किया। सीएम ने कहा कि मैं अभी आउट नहीं हुआ हूं, अभी मेरी बैटिंग बाकी है।
5 of 5
CM Harish Rawat and Prime Minister.
उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर न्याय और भाजपा को जवाब देने की अपील की। सीएम ने अपील की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएं, ताकि राज्य की दशा और दिशा को बदलने का काम कर सकूं।