हरिद्वार में गंगा बंदी होते ही शुक्रवार तड़के से ही हजारों गरीब लोग गंगा घाटों पर उतर गए। दिनभर लोग यहां सोने, चांदी की मूर्ति और सिक्के तलाशते रहे। इस दौरान एक व्यक्ति को गणेश की चांदी की मूर्ति भी गंगा घाट पर मिली। मालूम हो कि गंगा बंदी के तुरंत बाद शहर के बैरागी कैंप, खड़खड़ी, ब्रह्मपुरी और रोड़ीबेलवाला से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घाटों पर उतर जाते हैं।
हरिद्वार: गंगा बंदी होते ही घाटों पर उतरे हजारों गरीब लोग, मिली भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति और सिक्के
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन