फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: टिकट खरीदकर स्मार्ट सिटी की बस में शहर का जायजा लेने निकले डीएम, यात्रियों के लिए छोड़ दी सीट, तस्वीरें...

Wed, 08 Sep 2021 02:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Sep 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Dehradun News: DM Rajesh Kumar Travelled in Smart city Electric Bus for Inspection Photos
डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार सुबह स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस में सफर कर शहर का जायजा लिया। इस सफर के दौरान जिलाधिकारी ने अपना और अपने साथ चलने वाले लोगों का टिकट भी खरीदा। उन्होंने बस में सीटें भर जाने के कारण अपनी सीट सवारियों के लिए छोड़ते हुए खड़े होकर सफर किया। जिलाधिकारी आईएसबीटी से बस में सवार हुए और सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक होते हुए तहसील चौक तक पहुंचे।

पहले जिलाधिकारी का राजपुर तक जाने का कार्यक्रम था, हालांकि बाद में वे तहसील चौक पर ही उतर गए। इस दौरान उन्होंने बस में सवारियों से बातचीत की और यात्रा के उनके अनुभवों को लेकर जानकारी मांगी। साथ ही अधिक सुधार एवं बेहतर व्यवस्थाएं बनाए जाने के लिए उनके सुझाव भी लिए। बस में सफर कर रहे यात्रियों ने उन्हें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा को बेहतर बताया और जिले में अन्य रूट पर भी बस सेवाएं प्रांरभ करने का सुझाव दिया। 

इस दौरान उन्होंने बस में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट भुगतान के लिए मैन्यूअल व्यवस्था के साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था बनाने, एनाउंसमेंट सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने साथ चल रहे स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस में सुनिश्चित किया जाए कि सभी यात्री मास्क लगाएं।

Dehradun News: DM Rajesh Kumar Travelled in Smart city Electric Bus for Inspection Photos
डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

कहा कि बस में सफर के दौरान कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने स्मार्ट सिटी की बसों में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का स्क्रीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि बस में महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के लिए कुछ सीटें आरक्षित की जाएं। 

Dehradun News: DM Rajesh Kumar Travelled in Smart city Electric Bus for Inspection Photos
डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उन्होंने आईएसबीटी में ट्रैफिक सिग्नल और यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के लिए स्मार्ट सिटी की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी देखे, जिनका नियंत्रण आईटी पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से हो रहा है। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बसों को डबल डेकर के रूप में उतारने तथा आवागमन में यात्रियों को और अधिक सुगम यातायात दिए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun News: DM Rajesh Kumar Travelled in Smart city Electric Bus for Inspection Photos
डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

साथ ही आईएसबीटी में अत्यधिक वाहनों के यातायात के दबाव के दृष्टिगत यातायात सिग्नल को और अधिक सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी पर आवागमन करने वाले पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के वित्त नियंत्रक अभिषेक आनंद, एजीएम जेएस चैहान समेत अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे। 

विज्ञापन
Dehradun News: DM Rajesh Kumar Travelled in Smart city Electric Bus for Inspection Photos
डीएम आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की बस में किया सफर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जम्मू कश्मीर एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के 29 अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने शासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। सीईओ डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्मार्ट सिटी की कार्य योजना और उसके तहत किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed