फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: धूमधाम से स्थापित हुईं बैरागियों के तीनों अखाड़ों की धर्म ध्वजाएं, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें...

Fri, 02 Apr 2021 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Three Bairagi Dharm Dhwaja Established Awesome Photos
तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा हुई स्थापित - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार महाकुंभ में बैरागी संतों के तीनों अखाड़ों की धर्म ध्वजाएं शुक्रवार को मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से स्थापित हो गईं। अब अखाड़ों में रोजाना धार्मिक अनुष्ठान, जप और तप होगा। कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप स्थित तीनों बैरागी अखाड़ों अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी, अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही और अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अणि में धर्म ध्वजा स्थापना से पूर्व पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।



अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अखाड़ों में धर्म ध्वजाएं स्थापित होने के साथ कुंभ की शुरुआत भी हो गई। अब धर्म ध्वजा के नीचे सभी धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि धर्म ध्वजा स्थापित होने के बाद अखाड़े के कुंभ की शुरुआत हुई है। बैरागी अखाड़े के इष्टदेव हनुमानजी महाराज हैं।

कुंभ 2021: निकली आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की भव्य शोभायात्रा, सेल्फी लेते दिखे लोग, तस्वीरें

इसलिए बैरागी संतों ने हनुमान जी को आराध्य मानकर धर्म ध्वजा की स्थापना की है। श्रीपंच दिगंबर अणि अखाड़े के श्रीमहंत रामजी ने कहा कि कुंभ में भाग लेने के लिए अखाड़ों के सभी साधु-संत हरिद्वार पहुंच गए हैं। अब धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ आदि धार्मिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस दौरान श्रीपंच निर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत कृष्णदास, बाबा हठयोगी, श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत मोहनदास समेत कई संत मौजूद रहे।

Trending Videos
Haridwar Mahakumbh 2021: Three Bairagi Dharm Dhwaja Established Awesome Photos
तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापना में हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

धर्मध्वजा की स्थापना से पहले मोरपंख, रुद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से धर्म ध्वजा की पूजा-अर्चना हुई। जयकारों और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित करने के दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

Haridwar Mahakumbh 2021: Three Bairagi Dharm Dhwaja Established Awesome Photos
तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापना - फोटो : अमर उजाला

कनखल के राजघाट स्थित अखाड़े में धर्म ध्वजा स्थापना से पूर्व ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। धर्म ध्वजा को लाल रंग के वस्त्र पहनाए गए और अग्रभाग को स्नान करवाकर मोरपंख बांधे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Three Bairagi Dharm Dhwaja Established Awesome Photos
तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापना - फोटो : अमर उजाला

अखाड़े से जुड़े सभी संतों ने रस्सों के सहारे धर्म ध्वजा को खड़ा किया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से धर्म ध्वजा और साधु-संतों पर पुष्पवर्षा हुई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने ध्वजा को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Haridwar Mahakumbh 2021: Three Bairagi Dharm Dhwaja Established Awesome Photos
तीनों बैरागी अखाड़ों की धर्मध्वजा स्थापना - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान श्रीमहंत महेश्वर दास, महंत रघु मुनि, महंत दुर्गादास, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर हंसराम, कोठारी दामोदर दास, कोठारी जयेंद्र मुनि, कोठारी निरंजन दास, कोठारी प्रेमदास, कोठारी दर्शनदास, महंत दिव्यानंद मुनि, महंत कमलदास, महंत निर्मल दास, महंत कांति दास, महंत लक्ष्मण दास, रविंद्र पुरी, मेला अधिकारी दीपक रावत, मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसएसपी हरिद्वार डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संतों ने मेला अधिकारी और आईजी का माला पहनाकर स्वागत किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed