फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: देर रात कुंभ मेला क्षेत्र में बड़ा हादसा, एयर बैलून में हुआ ब्लास्ट, तीन छात्र हायर सेंटर रेफर, तस्वीरें...  

Tue, 06 Apr 2021 02:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area Haridwar, Three Youths Injured Photos
कुंभ क्षेत्र में एयर बैलून में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब एक बजे कुंभ मेले के लिए लगाए गए एयर बैलून में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय के तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। 



डॉक्टरों के अनुसार, तीनों छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायल छात्रों विनय जोशी, दीपक बहुगुणा और ललित भट्ट को रात में भी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था। दो छात्रों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक छात्र को कैलाश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है। बैलून में इतना भयंकर ब्लास्ट हुआ कि तीनों के हाथों व पैरों की खाल तक उतर गई।

वहीं महाविद्यालय प्रबंधन ने बैलून लगाने वाली दीपाली डिजाइनिंग कंपनी पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अभी 15 दिन पहले भी बस स्टैंड में लगा बैलून महाविद्यालय परिसर में गिर गया था। वहीं, अब सोमवार रात को भी बैलून फटने से तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए है। 

जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे ऋषिकुल महाविद्यालय परिसर के बराबर में कुंभ मेले के लिए बनाये गए अस्थायी बस स्टैंड में लगा एयर बैलून महाविद्यालय के परिसर में आ गिरा।

Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area Haridwar, Three Youths Injured Photos
कुंभ क्षेत्र में फटा एयर बैलून - फोटो : अमर उजाला

बैलून के वहां गिरते ही उसमें ब्लास्ट हो गया। बैलून के फटते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन इसकी जानकारी कुंभ मेला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area Haridwar, Three Youths Injured Photos
कुंभ क्षेत्र में एयर बैलून में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कुंभ की भव्यता को दर्शाने के लिए शहर में जगह-जगह एयर बैलून लगाए गए हैं। जिस पर कुंभ का स्लोगन भी लिखा गया है। ऐसे में कुछ ही दिन में दो बार बैलून का गिरना कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area Haridwar, Three Youths Injured Photos
कुंभ क्षेत्र में एयर बैलून में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि गैस कम होने के कारण बैलून खुद ही नीचे आने लगता है। यह बैलून लगाने वाली कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वह समय-समय पर बैलून में गैस चेक करे। रात करीब एक बजे कुछ छात्र शौचालय के लिए महाविद्यालय के परिसर में आए थे। ये छात्र परीक्षा देने के लिए हॉस्टल में ही रुके हुए थे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2021: Air Balloon Blast in Kumbh Area Haridwar, Three Youths Injured Photos
कुंभ क्षेत्र में एयर बैलून में हुआ ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला

जिस दौरान वे बैलून के फटने से उसकी चपेट में आ गए। तीनों छात्र आईसीयू में हैं। ये बड़ी लापरवाही है। इससे पहले भी बैलून गिरने की घटना होने के बाद भी कंपनी ने एहतियाती कदम नहीं उठाए। जिस कंपनी की भी लापरवाही सामने आएगी उस पर एक्शन लिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed