फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: हरिद्वार में निकली निरंजनी अखाड़े की भव्य पेशवाई, तस्वीरें देखकर हो जाएंगे अभिभूत

Wed, 03 Mar 2021 04:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 03 Mar 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara huge Peshwai in haridwar today watch photos
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में बुधवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की भव्य पेशवाई निकाली गई। इस दौरान बड़े-बड़े ढोल और गाजे-बाजे के साथ पेशवाई का स्वागत किया गया। संत और महंतों पर फूलों की बारिश हुई। ऊंट, हाथी, चांदी के सिंहासन और रथ पेशवाई के मुख्य आकर्षण रहे। पेशवाई में देवभूमि की संस्कृति की झलक दिख रही है और कोविड से बचाव का संदेश भी दिया जा रहा है।एसएमजेएन पीजी कॉलेज में श्री निरंजनी अखाड़े की अस्थायी छावनी में संतों और रमता पंचों ने डेरा डाला है। बुधवार को धूमधाम से अखाड़े की पेशवाई निकली जा रही है। इसके लिए चांदी के सिंहासन, रथ, सजावट की सामग्री मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गईं थीं। पेशवाई का नेतृत्व आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद कर रहे हैं। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि पेशवाई में शामिल संतों पर एक हेलीकॉप्टर और दो ग्लाइडर से पांच कुंतल फूलों की बारिश की गई। इसके लिए बिजनौर और मंगलौर से गुलाब के फूल मंगवाए गए थे। कनखल में हेलीकॉप्टर फूल बरसाए गए। इसके बाद शिव मूर्ति चौक के पास फूलों की बारिश हुई। वहीं 25 बैंडबाजों में 100 लोगों की टीम भी है।



कुंभ मेला 2021: जूना, आह्वान और किन्नर अखाड़े के संतों ने किया नगर प्रवेश, हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें...  

 

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara huge Peshwai in haridwar today watch photos
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

बैंडबाजों की टीम में 50 महिलाएं और 50 पुरुष शामिल हैं। पेशवाई के दाैरान संत मास्क पहनकर कोविड से बचाव का संदेश दे रहे हैं। शाम छह बजे पेशवाई निरंजनी अखाड़े के पास पार्किंग स्थल में बनी स्थायी छावनी में प्रवेश करेगी।
 

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara huge Peshwai in haridwar today watch photos
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

वहीं पेशवाई में उत्तराखंड के प्रसिद्ध नंदा राजजात के भी दर्शन हो रहे हैं। श्री निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव श्रीमंत रविंद्र पुरी ने कहा कि पेशवाई में दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तराखंड के लोक कलाकार हरिद्वार की सड़कों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara huge Peshwai in haridwar today watch photos
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं का छोलिया नृत्य, गढ़वाल एवं जौनसार की सांस्कृतिक टीमें पेशवाई का आकर्षण हैं। डमरू की थाप पर नागा संन्यासी भोलेनाथ का तांडव नृत्य करते हुए चल रहे हैं। सहारनपुर, हापुड़, देहरादून, नासिक के बैंड बाजों की गूंज है।
 

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: Niranjani Akhara huge Peshwai in haridwar today watch photos
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला

पेशवाई सुबह करीब साढ़े दस बजे एसएमजेएन पीजी कॉलेज की अस्थायी छावनी से रवाना हुई। सभी संत-महंतों ने दही-चावल और बूरा खाकर शगुन किया। शाम छह बजे पेशवाई अखाड़े की छावनी में प्रवेश करेगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed