{"_id":"5fe070808ebc3e3c4073d9a7","slug":"haridwar-latest-news-small-girl-killed-in-haridwar-and-her-dead-body-hide-like-dummy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : पतंग उड़ाने के बहाने मासूम को बुलाया और कर दी हत्या, डमी बनाकर छुपाया था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार : पतंग उड़ाने के बहाने मासूम को बुलाया और कर दी हत्या, डमी बनाकर छुपाया था शव
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 21 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार की एक कॉलोनी से दिन के समय लापता हुई मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मासूम की लाश अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर बने तीन मंजिले भवन के एक कमरे में मिली। गले में रस्सी पड़ी थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मासूम बच्ची के शव को सुबह 4 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। तीन अन्य आरोपी होने की आशंका है और तीनों फरार हैं। फरार लोगों में मकान मालिक, नौकर और उसी मकान में दुकान चालने वाला शामिल है। पुलिस तलाश कर रही है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
मासूम बच्ची को पतंग दिलाने के बहाने ने घटना स्थल वाले घर में बुलाया गया। बच्ची की हत्या करने के बाद उसे अलमारी के रेक में छिपा दिया था। बाहर से कमरे में ताला लगा दिया गया। शव के ऊपर से कपड़े डाल दिये, ताकि वह डमी दिखे। मासूम बच्ची कक्षा 5 में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
आरोपी का कपड़ों के थोक का काम है और घर में कपड़ों का गोदाम बना है। मासूम बच्ची के हाथ पीछे की तरफ बंधे थे और मुंह पर टेप चिपकाया था। शायद शव को रात में ठिकाने लगाने की योजना थी। इससे पहले ही आसपास के मकानों की तलाशी के दौरान पुलिस वक्त घर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
एक बच्चे ने पुलिस को बताया था, पतंग के लिए आरोपी ने उसे उक्त घर में बुलाया था। घटना के बाद आरोपी आराम से घर के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। शव बरामद होने के बाद फरार हो गए। एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।