फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार कुंभ 2021 : जूना और सहयोगी अखाड़ों की छावनियां खाली, तस्वीरों में देखें...

Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 19 Apr 2021 01:53 PM IST
सार

वहीं, श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े की छावनियां शनिवार को खाली हो गई थीं।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 : Camp of Juna and Allied Akharas empty, watch photos
kumbh, kumbh mela - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचदशनाम जूना और उसके सहयोगी अखाड़े अग्नि व आह्वान के संतों की छावनियां भी खाली हो गईं हैं। किन्नर अखाड़े को मेला प्रशासन से भूमि आवंटित नहीं हुई थी। किन्नर अखाड़े की छावनी कनखल में निजी भूमि पर लगी थी।



हरिद्वार कुंभ 2021 : कुंभ अवधि को लेकर सदियों पुरानी है संन्यासियों और बैरागियों की रार, तस्वीरें

महाकुंभ में कोविड के कहर के बाद संन्यासी अखाड़ों ने आपात बैठक बुलवाकर कुंभ विसर्जन की घोषणा कर दी थी। इनमें सबसे बड़ा जूना अखाड़ा और उसके सहयोगी अखाड़े शामिल थे। जूना अखाड़े के संतों की छावनी मायादेवी मंदिर परिसर, ललतारौ पुल के पास लगी थी। अग्नि और आह्वान अखाड़ों के संतों की छावनियां मायादेवी मंदिर परिसर में लगाई गई थीं।

हरिद्वार : 11 संतों समेत 634 कोरोना पॉजिटिव, केवल आईआईअी रुड़की में मिले 71 संक्रमित

शनिवार को कुंभ विसर्जन के एलान के बाद रविवार सुबह से छावनियां खाली होनी शुरू हो गईं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि श्रद्धालुओं और संतों की जान की रक्षा करना पहला धर्म है। श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि जूना के साथ उनके अखाड़े के संतों की छावनियां भी खाली हो गई हैं।

Haridwar Kumbh Mela 2021 : Camp of Juna and Allied Akharas empty, watch photos
kumbh, kumbh mela - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अपील के बाद अखाड़ों ने आपातकालीन बैठक बुलाकर जनहित में कुंभ विसर्जन का फैसला लिया। 

Haridwar Kumbh Mela 2021 : Camp of Juna and Allied Akharas empty, watch photos
kumbh, kumbh mela - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी से बचाव के लिए कुंभ विसर्जन की घोषणा के बाद श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े की छावनियां शनिवार को खाली हो गईं थीं। कल्पवास पर आए संत छावनियां छोड़कर अपने-अपने प्रदेशों और शहरों में रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 : Camp of Juna and Allied Akharas empty, watch photos
kumbh, kumbh mela - फोटो : अमर उजाला

श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि उनकी ओर से 17 अप्रैल से कुंभ विसर्जन की घोषणा की गई थी। संतों के साथ भंडारी, पुजारी और उनके भक्त भी लौट गए हैं। 

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021 : Camp of Juna and Allied Akharas empty, watch photos
kumbh, kumbh mela - फोटो : अमर उजाला

कोविड के बढ़ते संक्रमण से लगातार लागू हो रहीं पाबंदियों को देखते हुए कुंभनगरी के घाटों पर भीड़भाड़ कम होने लगी है। हरकी पैड़ी छोड़ बाकी घाटों पर श्रद्धालु नजर ही नहीं आए। आने वाले दिनों में भीड़ और कम होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed