हरिद्वार : 11 संतों समेत 634 कोरोना पॉजिटिव, केवल आईआईअी रुड़की में मिले 71 संक्रमित
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नौ और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संत कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार जिले में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू के दिन 634 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। अपर नगर आयुक्त हरिद्वार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
देहरादून में कोरोना का सितम: सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाएं तो हैं, पर बेड नहीं
वहीं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के नौ और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के दो संत कोविड जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल 81 संत कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जिले में एक कोविड संक्रमित की मौत भी हुई है। हरिद्वार में कोविड संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 71 कोविड संक्रमित मिले।
उत्तराखंड : रविवार को प्रदेश में रहेगा पूर्ण कर्फ्यू, अब रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लगेगा
मायापुर क्षेत्र में 35, पतंजलि योग ग्राम में 20, पतंजलि योगपीठ में 10 और आचार्यकुलम में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
आज से फिर शुरू टीकाकरण
सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि अपर नगर आयुक्त हरिद्वार, जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेष और एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोविड जांच में संक्रमित पाए गए हैं। सभी को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 1357 एक्टिव केस हैं।
रविवार को 76 संक्रमित स्वस्थ हुए। सीएमओ ने बताया कि 24 घंटे में 21933 लोगों के स्वैब सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि 26470 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी है।
आज से सभी टीकाकरण केेंद्रों में फिर से कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। हरिद्वार में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू के चलते कोविड टीकाकरण केंद्र बंद रहे। इसके चलते लाभार्थियों को कोविड टीका नहीं लग सका।
एसीएमओ और कोविड टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड कर्फ्यू के दौरान भी टीकाकरण के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड कर्फ्यू के दिन भी टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। कोविड टीकाकरण के आने वाले लोगों के आवागमन की छूट रहेगी।