फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब बनी मौत की वजह: दोस्तों के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की हत्या, फिर ऐसे ठिकाने लगाया जिगरी यार का शव

Thu, 25 Aug 2022 01:01 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Haridwar Crime News: Three friends done one Friend brutal murder for Alcohol photos
दोस्तों ने हत्या कर शव गंगा में फेंका - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के पथरी में पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठकर शराब पीने को लेकर चार दोस्तों में कहासुनी और मारपीट हो गई। तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव गंगा में फेंक दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीआरएफ की गोताखोरों की टीम मृतक के शव की खोजबीन में जुटी है। 



Brutal Murder In Haridwar:  दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी

अभिषेक की गांव के उसके तीन दोस्तों द्वारा हत्या कर शव गंगा में फेंकने की खबर से हड़कंप मचा रहा। बुधवार को दर्जनों ग्रामीण गंगा किनारे घटनास्थल पहुंच गए। एसडीआरएफ की गोताखाेरों की टीम ने बोट के साथ गंगा में शव की खोजबीन की लेकिन पानी का बहाव काफी तेज होने से शव का पता नहीं चल सका। 

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक और तीनों आरोपियों की गहरी दोस्ती थी। चारों अक्सर शराब पीने गंगा किनारे जाते थे। मंगलवार शाम भी शराब लेकर गए थे लेकिन वहां पीने से पहले ही शराब को लेकर झगड़ा हो गया।

Haridwar Crime News: Three friends done one Friend brutal murder for Alcohol photos
दोस्तों ने हत्या कर शव गंगा में फेंका - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पथरी पुलिस के मुताबिक शाहपुर निवासी अभिषेक (20) मंगलवार शाम गांव के शुभम, कृष्ण और रोहित के साथ पुरानी कुंडी स्थित गंगा किनारे गया था। चारों दोस्त हैं। वहां चारों गंगा किनारे बैठ गए। शराब पीने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। तीनों दोस्तों ने मिलकर अभिषेक को चाकू से गोद दिया। उसकी मौत होने पर उन्होंने शव छिपाने की नियत से गंगा में बहा दिया।

Haridwar Crime News: Three friends done one Friend brutal murder for Alcohol photos
दोस्तों ने हत्या कर शव गंगा में फेंका - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के मुताबिक जब देर रात तक अभिषेक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि अभिषेक मंगलवार शाम तीन दोस्तों के साथ पुरानी कुंडी की तरफ जा रहा था। इसके बाद अभिषेक के भाई छोटू उर्फ जयंत ने उसके तीनों दोस्तों से भाई के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Crime News: Three friends done one Friend brutal murder for Alcohol photos
दोस्तों ने हत्या कर शव गंगा में फेंका - फोटो : अमर उजाला

दोस्त ठीक से जवाब नहीं दे सके। जयंत को तीनों दोस्तों पर शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अभिषेक के तीनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो तीनों पुलिस को बरगलाते रहे लेकिन जब सख्ती बरती गई तो उन्होंने अभिषेक की हत्या कर राज उगल दिया।

विज्ञापन
Haridwar Crime News: Three friends done one Friend brutal murder for Alcohol photos

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तीनों ने मिलकर अभिषेक को चाकू मारा। उसकी मौत होने पर शव को गंगा में बहा दिया। सूचना पर पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ घटना स्थल पहुंची और शव की खोजबीन की लेकिन शव का पता नहीं चल सका। मृतक के भाई छोटू उर्फ जयंत की तहरीर पर आरोपी शुभम, कृष्ण और रोहित निवासी शाहपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed