{"_id":"65c65f8c430f060e6802489e","slug":"haldwani-violence-petrol-bombs-were-made-in-half-an-hour-in-cold-drink-bottles-for-attack-uttarakhand-news-2024-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी हिंसा: उपद्रवियों को पहले से आता था पेट्रोल बम बनाना, आधे घंटे में कर लिए थे तैयार, एक साथ किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी हिंसा: उपद्रवियों को पहले से आता था पेट्रोल बम बनाना, आधे घंटे में कर लिए थे तैयार, एक साथ किया हमला
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कई ऐसे उपद्रवी थे जिन्हें पेट्रोल बम बनाना आता है। पुलिस की ओर से पथराव और आंसू गैस के छोड़े जाने के बाद उपद्रवियों ने आधे घंटे में पेट्रोल बम तैयार किए और पुलिस पर चलाने शुरू कर दिए। दोनों ओर से पथराव होने के कारण कई बार उपद्रवियों ने बिना जलाए ही पेट्रोल बम पुलिस पर फेंक दिए।
बृहस्पतिवार को अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान चारों ओर से घिरी पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने भी पथराव का जवाब दिया और आंसू गैस के गोले भी दागने शुरू किए। अंधेरा होने लगा तो उपद्रवी कोल्ड ड्रिंक की बोतल ले आए और पास खड़ी मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरने लगे। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही पेट्रोल बम तैयार किए। इस दौरान उन्हें मात्र आधा घंटा लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पांच लड़के पेट्रोल बम बना रहे थे और गलियों से पुलिस के वाहनों पर फेंक रहे थे। इस दौरान मुखानी एसओ की गाड़ी में एक पेट्रोल बम आकर गिरा और गाड़ी में आग लग गई। पुलिस कर्मी गाड़ी छोड़कर भागे। दूसरा पेट्रोल बम उपद्रवियों ने पुलिस की पीसीआर पर फेंका जिससे पुलिस की पीसीआर वैन में आग लग गई।
3 of 5
हल्द्वानी में आगजनी
- फोटो : अमर उजाला
भागते हुए पुलिस के जवानों पर भी पेट्रोल बम फेंके गए। गनीमत रही की कई पेट्रोल बम में आग नहीं लग पाई। बनभूलपुरा थाना भी उपद्रवियों ने एक साथ कई पेट्रोल बम फेंककर फूंक दिया। यहां भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हल्द्वानी में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके से पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हल्द्वानी में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस चुन-चुनकर इनके खिलाफ यूएपीए और एनएसए के तहत कार्रवाई करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।