फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haldwani Violence: सड़क, दीवार और वाहनों पर लिखी भयावह दिन की इबारत...एक हफ्ते बाद भी ऐसे हैं हालात, तस्वीरें

Fri, 16 Feb 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Haldwani News One week situation on violence hit areas People not feel normal yet
हिंसा के एक हफ्ते बाद हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Haldwani News: आठ दिन पहले... यही इलाका था। किसी को खबर नहीं थी कि कुछ समय बाद ऐसा कुछ होने वाला है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।टीमें तैयार होकर मलिक के बगीचा में पहुंचती है और पहले पथराव होता है फिर उपद्रव हो जाता है। हर तरफ आग, पत्थर, अफरा-तफरी और जान बचाने के लिए भागते लोगों का मंजर होता है। बृहस्पतिवार को उस इलाके में अमर उजाला की टीम पहुंची।



Haldwani Riots: अब तक 42 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, कुर्की भी होगी

यहां पर आगजनी वाले स्थल कालिख से भरे मिले। पूरे इलाके में एक खामोशी थी, यह तभी टूट रही थी, जब सरकारी वाहनों का काफिला गुजर रहा था। कुछ जगहों पर मदद के जिला प्रशासन से गुहार लगाते लोग मिले तो कुछ लोगों ने बातचीत में कहा कि उपद्रवियों ने जो किया है, वह गलत था।

Haldwani News One week situation on violence hit areas People not feel normal yet
थाने में चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला

तेजी से चल रहा थाने की मरम्मत का काम
उपद्रव के दौरान बनभूलपुरा थाना फूंक दिया गया था। अब इस थाने की मरम्मत का काम किया जा रहा है। यहां रंगाई, पुताई के साथ ही बिजली लाइनों को ठीक करने में मजदूर जुटे थे। थाने के पास ही कई महिला, पुरुष अपने कागजात लेकर कर्फ्यू में आनेजाने की अनुमति लेने के लिए पहुंचे। वहीं, कर्फ्यू के चलते हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर सवारी वाहन न होने के कारण यात्री पैदल ही चलते हुए रोडवेज की आते हुए मिले। यहां पर चेकपोस्ट पर पुलिस भी उनके टिकट आदि को चेक कर रही थी।

Haldwani News One week situation on violence hit areas People not feel normal yet
हिंसा के एक हफ्ते बाद हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

दवा की दुकान खुली, लोगों ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
इसके बाद टीम लाइन नंबर-17 में पहुंचे। यहां खान मेडिकोज के पास सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य कर्मी और कुछ स्थानीय लोग मिले। यहां पर मिले साजिद हुसैन कहते हैं कि जैसे घटना का पता चला तो बच्चों को घर में सुरक्षित किया। इसके बाद घर को बंद कर लिया। वर्तमान में पुलिस, प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। इंदिरा नगर ठोकर के पास मिले जियाउद्देन कुरैशी कहते हैं कि जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haldwani News One week situation on violence hit areas People not feel normal yet
हिंसा के एक हफ्ते बाद हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

राशन खरीदने तक के पैसे नहीं
एक व्यक्ति सिटी मजिस्ट्रेट से मिलता है और बताता है कि वह गौला में खनन श्रमिक है। अब कर्फ्यू लगा है कोई काम नहीं है। राशन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एक कर्मचारी को संबंधित व्यक्ति की मदद के लिए भेजती है। इससे कुछ दूरी पर दुर्गामाता मंदिर के पास मिले सुधीर साहू ने कहा कि स्थिति अब सामान्य हो रही है।

विज्ञापन
Haldwani News One week situation on violence hit areas People not feel normal yet
सड़क पर फैली राख - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर फैली राख
बनभूलपुरा में मलिक के बगीचा के पास जमकर आगजनी हुई थी। कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। वहां अभी राख जमा है, जो उस दिन की घटना को बयां कर रही है। इसके अलावा पूरे इलाके में सन्नाटा फैला हुआ है। सरकारी वाहनों का अचानक शोर बढ़ने पर कुछ लोग खिड़कियों और छतों से झांकते हैं, फिर अपने घरों की तरफ चले जाते हैं। यहां एसडीएम परितोष वर्मा, जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी समेत अन्य अधिकारी भी इलाके में सुरक्षा के साथ लोगों की सुविधाओं पहुंचाने के लिए प्रयास करते हुए मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed