फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें

Thu, 22 Jun 2023 03:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, काेटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, काेटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

हाथियों को सड़क पर देख वहां राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैफिक रोका।

विज्ञापन
Group of elephants enter on Kotdwar-Pauri National Highway traffic Jam and panic
हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुरुवार को सिद्धबली मंदिर के सामने अचानक हाथियों का झुंड आ धमका। एक के बाद एक हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गए और काफी देर तक वहीं रुके रहे। 

Road Accident: पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, नौ की मौत और दो घायल

हाथियों को सड़क पर देख वहां राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैफिक रोका। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।  

Group of elephants enter on Kotdwar-Pauri National Highway traffic Jam and panic
हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान राहगीरों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया। काफी देर तक झुंड टस से मस नहीं हुआ। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

Group of elephants enter on Kotdwar-Pauri National Highway traffic Jam and panic
हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Group of elephants enter on Kotdwar-Pauri National Highway traffic Jam and panic
खोह नदी में जाता हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का पारंपरिक रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं।

विज्ञापन
Group of elephants enter on Kotdwar-Pauri National Highway traffic Jam and panic
हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed