फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि उत्तराखंड में हवा में उगेगी घास, इस पार्क में हैरतअंगेज पल के गवाह बनेंगे लोग

Mon, 18 Sep 2017 08:26 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Sep 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
grass will grow in wind at dehradun zoo
malsi deer park - फोटो : AmarUjala
देहरादून जू (मालसी डियर पार्क) में वन्यजीवों के अलावा अब विशेषज्ञों की मदद से हवा में उड़ने वाली घास उगाई जाएगी।


 
grass will grow in wind at dehradun zoo
malsi deer park - फोटो : AmarUjala
इतना नहीं मालसी डियर पार्क में विज्ञान से जुड़ी तकनीकों की भी जानकारी मिलेगी। इसके तहत मालसी चिड़ियाघर में ऐरोपोनिक्स विधि के जरिए हवा में चारा उगाने का प्रयोग और प्रदर्शन दोनों किया जाएगा। 
  
 
grass will grow in wind at dehradun zoo
malsi deer park - फोटो : AmarUjala
वन विभाग मालसी चिड़ियाघर को लगातार विकसित करने में जुटा है। मालसी चिड़ियाघर में मछलियों की जानकारी देने के लिए एक्वेरियम से लेकर थ्रीडी फिल्म के लिए आडिटोरियम बनाया गया है। यहां पर आने वाले खास तौर छात्रों की जानकारी बढ़ाने के लिए हवा में घास उगाने का प्रयोग और प्रदर्शन दोनों करने का फैसला किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
grass will grow in wind at dehradun zoo
dehradun zoo
इस प्रयोग के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी। योजना में मदद कर रहे विशेषज्ञ बृजमोहन शर्मा ने बताया कि चिड़ियाघर में एक लैब तैयार की जाएगी। इसमें हवा में पौधे बांधे जाएंगे, जिनकी जड़ों में एक निश्चित अवधि में पानी और मिनरल्स को मशीनों के माध्यम(फ्यूम) से दिए जाएंगे। फिर इससे पौधे विकसित होंगे। हिमाचल में यह प्रयोग किया गया है, जो की काफी सफल रहा है। अभी बाजार से साढ़े चार रुपये प्रति किलो के हिसाब से चारा खरीदा जाता है, जबकि जू में ढाई रुपये प्रति किलो की दर से चारा तैयार हो जाएगा।

 
विज्ञापन
grass will grow in wind at dehradun zoo
malsi deer park - फोटो : google
जू निदेशक व डीएफओ देहरादून प्रसन्न पात्रो के अनुसार अब ऐरोपोनिक्स विधि से जू में सस्ता चारा भी तैयार होगा साथ में लोगों को इस विधि को देखने और समझने का मौका भी मिलेगा। इससे सबसे ज्यादा लाभ छात्रों को होगा। ऐरोपोनिक्स विधि से चिड़ियाघर में चारा तैयार करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed