{"_id":"6a8946fcbff003726b008f91","slug":"roorkee-crime-news-canteen-operator-shot-dead-in-roorkee-locals-lay-siege-to-the-police-station-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
Sat, 22 Aug 2026 12:24 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:24 PM IST
सार
कैंटीन बंद कर घर लौट रहे एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, आक्रोशित लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर जोरदार हंगामा और घेराव किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ढंडेरा निवासी अमन शराब की कैंटीन चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह अपनी कैंटीन बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगते ही अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अमन को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun Accident: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, रंजिश की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में कांबिंग की गई, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।