फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

Tue, 01 Mar 2016 05:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 01 Mar 2016 05:33 AM IST
विज्ञापन

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

goods train derail in roorkee.

हरिद्वार जिले लक्सर से नजीबाबाद जा रही मालगाड़ी खानपुर क्षेत्र के बालावाली से पहले डिरेल हो गई। इस दौरान मालगाड़ी के 50 टैंकरों में से छह तालाब में जा गिरे।

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

goods train derail in roorkee.

इनमें से चार टैंकरों में पेट्रोल और दो टैंकरों में डीजल भरा हुआ था। घटना में करीब 240 हजार लीटर तेल बरबाद हुआ है। इससे रेलवे को करीब छह करोड़ रुपये की चपत लगी है। करीब एक किलोमीटर लंबा ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद डाउन लाइन का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

goods train derail in roorkee.

सोमवार सुबह करीब छह बजे एक मालगाड़ी लक्सर से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। इसमें दो ड्राइवर चंदसेन व रजनीश प्रताप के अलावा एक गार्ड शकीलुदीन भी तैनात था। मालगाड़ी जैसे ही खानपुर क्षेत्र के बालावाली स्टेशन के पास पहुंची तो यह डिरेल हो गई और इसके पिछले छह टैंकर अलग होकर पानी के तालाब में जा गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

goods train derail in roorkee.

सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेलवे के डीआरएम प्रमोद कुमार ने अधीनस्थों के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले की जांच पड़ताल के साथ ट्रैक को भी ठीक करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

रुड़की में मालगाड़ी हुई डिरेल, 240 हजार लीटर तेल तालाब में बहा

goods train derail in roorkee.

प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि आधे से अधिक ट्रेन गुजर जाने के बाद पटरी का ज्वांइट खुलने के कारण हादसा हुआ है। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय कमेटी में एक सुरक्षा अधिकारी और तीन अन्य अधिकारी शामिल किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed