फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, जिसे पढ़कर मिलेगी राहत और खिलेंगे चेहरे

Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
good news about ration card  and aadhaar card
डेमो इमेज

राशनकार्ड धारकों के लिए ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर उन्हें राहत मिलेगी और चेहरे खुशी से खिल जाएंगे। सिर्फ आधार की वजह से राशनकार्ड निरस्त नहीं होंगे। केंद्र की ओर से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव को जारी निर्देश में कहा गया है कि सिर्फ आधार की वजह से किसी को भी सस्ता राशन देने से इनकार नहीं किया जा सकता है।


 

good news about ration card  and aadhaar card
ration card
उत्तराखंड के दो जनपदों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सिर्फ आधार की वजह से राशनकार्ड निरस्त नहीं होंगे। केंद्र ने यह भी कहा है कि प्रदेश के पिछड़े जनपदों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अंतर्गत आने से कोई भी पात्र परिवार छूटने न पाए। केंद्र के निर्देश के बाद शासन ने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। नीति आयोग ने कुछ माह पहले देश के 115 पिछड़े जिलों की पहचान की थी। इन जिलों की सूची में प्रदेश के दो जनपद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर शामिल हैं। पिछड़े जिलों की पहचान सोशल आउटकम के आधार की गई है।
 
good news about ration card  and aadhaar card
ration card
प्रदेश के पिछड़े जिलों के बार में एनएफएसए के संयुक्त निदेशक भगवान दास ने निर्देश जारी किया है कि इन जनपदों में किसी भी पात्र परिवार को इस वजह से राशन देने से इनकार नहीं किया जाए कि उसका राशनकार्ड आधार से लिंक नहीं है। इसके लिए उन्होंने विभाग की ओर से 24 अक्तूबर 2017 को जारी स्पष्टीकरण का उल्लेख किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
good news about ration card  and aadhaar card
ration card
उन्होंने कहा है कि इन दोनों जनपदों में खरीद केंद्रों की स्थिति को लेकर भी अध्ययन कराया जाए। अगर आवश्यकता महसूस हो तो नये खरीद केंद्र भी खोले जाएं। एनएफएसए के संयुक्त निदेशक ने यह भी कहा है कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि इन दोनों जनपदों में कोई ऐसा पात्र परिवार नहीं बचा हो, जो एनएफएसए में शामिल होने से वंचित रह गया हो।
 
विज्ञापन
good news about ration card  and aadhaar card
helpline
उन्होंने कहा कि एनएफएसए योजना को लेकर शिकायतों के निवारण के लिए जिला शिकायत निवारण कमेटी और विजिलेंस कमेटी का नंबर सार्वजनिक किया जाए। केंद्र के निर्देश के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अपर सचिव रणबीर सिंह चौहान ने दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed